इंग्लैंड टीम की सुरक्षा में लगाए गए 300 कमांडो
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के मुताबिक क्रिकेट इतिहास में पहली बार किसी टीम को इतनी कड़ी सुरक्षा प्रदान की गई है। टीम जिस होटल में ठहरी है, उसे सुरक्षा व्यवस्था के तहत बाहरी लोगों के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।
इसके अलावा टीम के बाहर निकलने पर सड़क पर ट्रैफिक भी पूरी तरह रोक दी जाएगी और स्टेडियम से होटल तक खिलाड़ियों के वाहन की सुरक्षा का जिम्मा रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) को दिया गया है।
चेन्नई के पुलिस उपायुक्त पी. बालासुब्रह्मण्यम खुद टीम के सुरक्षा दस्ते का नेतृत्व कर रहे हैं। बालासुब्रह्मण्यम ने कहा, "पांच हजार सक्षम जवानों को टीम की सुरक्षा के लिए तैनात की गई है। इनमें 300 कमांडो भी हैं।"
दो मैचों की श्रंखला का पहला टेस्ट मैच 11 दिसंबर से चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा जबकि दूसरा मैच 19 दिसंबर से मोहाली में खेला जाना है। हालांकि मोहाली की मेजबानी को लेकर अभी संशय की स्थिति बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications