गिलक्रिस्ट ने सचिन को फोन कर सफाई दी
नई दिल्ली, 25 अक्टूबरः पूर्व आस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को फोन करके अपनी आत्मकथा में इस महान भारतीय बल्लेबाज के बारे में की गई विवादास्पद टिप्पणी पर अपनी सफाई पेश की।
सचिन ने एक निजी टीवी चैनल को बताया कि गिलक्रिस्ट ने उन्हें फोन करके इस मामले पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा गिलक्रिस्ट के मुताबिक आत्मकथा में कही गयी उनकी बात को संदर्भ से परे हटकर देखा जा रहा है, लेकिन उन्होंने इस बारे में अपनी टिप्पणी देने से इंकार कर दिया।
गौरतलब है कि गिलक्रिस्ट ने जल्द ही प्रकाशित होने वाली अपनी आत्मकथा "ट्रू कलर्स आफ माई लाइफ" में सचिन को सिडनी टेस्ट विवाद के दौरान झूठा बयान देने का दोषी ठहराते हुये कहा है कि यह भारतीय बल्लेबाज कई बार विरोधी टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने तक के लिए उपलब्ध नहीं होता है।
मगर एक आस्ट्रेलियाई अखबार में इस आत्मकथा का कुछ अंश छपने के बाद समूचे क्रिकेट जगत में बवंडर मच गया। भारतीय क्रिकेट जगत ने खुलकर सचिन का बचाव करते हुये कहा है कि गिलक्रिस्ट अपनी किताब की बिक्री बढ़ाने के लिए इस तरह का हथकंडा अपना रहे हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications