नयी दिल्ली। टीम इडिया को उसका नया कोच मिल गया है। 16 साल बाद टीम इंडिया को देसी कोच मिल गया है। बीसीसीआई के चैयरमैन अनुराग ठाकुर ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनिल कुंबले को कोच बनाने की घोषमा की। कोच बनने के बाद कुंबले ने कहा कि अपनी भूमिका को लेकर उत्सुक हूं। Video: जब टूटे हुए जबड़े के साथ मैदान में उतरें टीम इंडिया के नए कोच कुंबले
पत्रकारों से बात करते हुए अनिल कुंबले ने कहा कि मैं कोच की भूमिका संभालने को तैयार हूं। उन्होंने कहा कि मैं खिलाड़ियों के साथ मिलकर काम करूंगा। यह समय देश को वापस करने का है। कुंबले ने कहा कि एक अलग भूमिका में भारतीय ड्रेसिंग रूम में वापस लौटना सम्मान की बात है। कोच बाद में आते हैं, पहले खिलाड़ी होते है।
कुंबले ने कहा कि रणनीति जीत की होगी। उन्होंने कहा कि वो सचिन, सौरव, राहुल और लक्ष्मण के साथ बैठकर चर्चा करेंगे कि भारतीय क्रिकेट के लिए क्या बेहतर हो सकता है। अनिल कुंबले के कोच बनने के बाद उन की पत्नी ने भी खुशी जताई और कहा कि टीम इडिया को इससे बेहतर कोच नहीं मिल सकते है।
It's a great honour to be back in Indian dressing room in a different role: Anil Kumble, India coach pic.twitter.com/69796Fg9zg
— ANI (@ANI_news) June 23, 2016