Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राष्ट्रमंडल खेल : उच्चायुक्त के दखल से सुलझा 'ध्वज विवाद'

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तीन अक्टूबर को आयोजित 19वें राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह के दौरान राष्ट्रध्वज लेकर सबसे आगे चलने से जुड़ा पाकिस्तानी एथलीटों के दल का विवाद अब सुलझ गया है।

भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त शाहिद मलिक ने इस मामले में खुद हस्तक्षेप करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों से हटने की धमकी देने वाले पाकिस्तानी भारोत्तोलकों को मना लिया है। पाकिस्तान की समाचार एजेंसी एशियन न्यूज नेटवर्क (एएनएन) के मुताबिक मलिक ने राष्ट्रमंडल खेल कवर करने आए पाकिस्तानी पत्रकारों की मौजूदगी में पाकिस्तानी दल के प्रमुख मोहम्मद अली शाह और भारोत्तोलकों से मुलाकात कर दोनों पक्षों में सुलह कराई।

इस संबंध में मलिक ने पाकिस्तान ओलम्पिक संघ (पीओए) के अध्यक्ष आरिफ हसन से भी बात की। मलिक ने इस बात पर बल दिया कि टीम के इस विवाद का फायदा तीसरा पक्ष उठा सकता है। मलिक ने मामले को सुलझाने को लेकर लेफ्टिनेंट जनरल आरिफ तथा खिलाड़ियों की तरीफ की। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को पदक तालिका में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की सलाह दी।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी दल के प्रमुख शाह ने उद्घाटन समारोह के दौरान राष्ट्रध्वज लेकर सबसे आगे चलने की जिद ठानी थी जबकि आधिकारिक तौर पर यह काम देश के स्टार भारोत्तोलक शुजाउद्दीन मलिक को करना था। आखिर में शाह ने ही दल का नेतृत्व किया जिसके बाद पाकिस्तानी भारोत्तोलकों ने स्वदेश लौटने की धमकी दी थी। शुजाउद्दीन राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीत चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+