Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ लक्ष्मण का फ़ॉर्मूला


v-v-s-laxmanमेलबर्न, 24 दिसंबरः भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाज़ वीवीएस लक्ष्मण ऑस्ट्रेलियाई टीम पर हमेशा भारी पड़े हैं और इसबार भी उनका इरादा कुछ ऐसा ही है. लक्ष्मण का कहना है कि अगर आप उनको एक इंच भी जगह देंगे, तो वे आप पर हावी हो जाएंगे, इसलिए इसबार हम उन्हें हावी होने का कोई मौक़ा नहीं देंगे. लक्ष्मण यह मानते हैं कि भारतीय टीम जब भी ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ आक्रामक होकर खेली हैं उसने अच्छा प्रदर्शन किया है.

ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ सफलता का लक्ष्मण के पास एक ही फ़ॉर्मूला है और वह है ख़ुद पर भरोसा और आक्रामक खेल. लक्ष्मण ने ऑस्ट्रेलियाई टाम का मुकाबला उसी गंभीरता से करने की बात कही जिस गंभीरता के साथ वे खेलते हैं.

ग़ौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पॉटिंग कह चुके हैं कि वो अभी तक यह नहीं समझ पाए हैं कि लक्ष्मण से कैसे पार पाएं. लक्ष्मण ने पिछली सीरीज में दो शतक बनाए थे और वह सीरीज 1-1 की बराबरी पर छूटी थी.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लक्ष्मण ने16 टेस्ट मैचों में 52 का औसत और ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर लगभग 60 का औसत रखा हैं. अपने पिछले प्रदर्शन से खुश लक्ष्मण ने उन्होंने उम्मीद जताई है कि वह इस बार भी टीम की सफलता में अपना योगदान दे पाएंगे.

उन्होंने कहा, “मुझे हमेशा यहां बल्लेबाजी करने में मजा आता है. यह क्रिकेट खेलने के लिए बहुत शानदार जगह है और यह एक बहुत अच्छी टीम के खिलाफ बढ़िया प्रदर्शन करने का मौका है".

भारत का मध्यक्रम फिलहाल काफी मजबूत नजर आ रहा है और सौरव गांगुली तथा युवराज सिंह के शानदार फॉर्म में मध्यम क्रम के लिए मुकाबला काफी कड़ा हो गया है.










Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+