मैदान पर लौटते ही मैक्सवेल ने खेली तूफानी पारी, 39 गेंद में जड़े 83 रन, लगाये 7 चौके, 5 छक्के
नई दिल्ली। आईपीएल 2020 के लिये गुरुवार को हुई खिलाड़ियों की नीलामी में सबसे महंगा बिकने वाले खिलाड़ियों में शुमार ग्लेन मैक्सवेल छुट्टियों से लौटकर मैदान पर वापसी कर चुके हैं। मेंटल हेंथल के ठीक होने के बाद मैदान पर लौटते ही ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी बल्लेबाजी का दम दिखा दिया और बता दिया कि आखिरकार नीलामी के दौरान क्यों दिल्ली और पंजाब की टीम उन्हें अपने-अपने खेमें में जोड़ने को आतुर नजर आ रही थी। बिग बैश लीग के इस सीजन में पहली बार खेलने उतरे मैक्सवेल ने मैदान पर उतरते ही चौकों -छक्कों की बारिश कर दी।
और पढ़ें: IPL 2020: नीलामी में आरसीबी के प्रदर्शन पर जानें क्या बोले कप्तान विराट कोहली, किस चीज की है दरकार
मेलबर्न स्टार्स की कप्तानी कर रहे ग्लेन मैक्सवेल ने ब्रिस्बेन हीट के खिलाफ खेले गये इस मैच में 39 गेंदे खेलकर 83 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली जिसमें 7 चौके और 5 छक्के भी शामिल रहे।
और पढ़ें: IPL Auction: पूरा हुआ सुशांत सिंह राजपूत का सपना, 'काई पो छे' के अली को मुंबई इंडियंस ने खरीदा
|
मैक्सवेल की तूफानी पारी पर किंग्स इलेवन पंजाब ने जताई खुशी
मैक्सवेल की इस पारी को देखकर नीलमी में उन्हें खरीदने वाली किंग्स इलेवन पंजाब ने भी खुशी जताई है।
मैक्सवेल की इस शानदार पारी का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए किंग्स XI पंजाब ने लिखा,'बिग शो की ओर से बड़ा शो! अपनी टीम की कप्तानी करते हुए मैक्सवेल बिग बैश लीग में और घातक हो गये हैं। 39 गेंद में 83 रन की होश उड़ा देने वाली पारी से टीम को दे रहे हैं बेस्ट।'
|
आईपीएल 2020 नीलामी में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने मैक्सवेल
गौरतलब है कि गुरुवार को हुई आईपीएल 2020 के लिये खिलाड़ियों की नीलामी में ग्लेन मैक्सवेल पर जमकर पैसा बरसा। दिल्ली और पंजाब की टीमें उन्हें खरीदना चाहती थी लेकिन अंत में पंजाब की टीम ने 10.75 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने खेमे में शामिल कर लिया।
ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल के 13वें सीजन के ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने हैं।
|
कप्तानी पारी से मैक्सवेल ने मेलबर्न स्टार को दिलाई जीत
मेलबर्न स्टार की कप्तानी संभाल रहे ग्लेन मैक्सवेल मानसिक तनाव के चलते छुट्टियों पर थे और ब्रेक से वापसी के बाद यह पहला मौका है, जब वह किसी प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट में खेल रहे हैं। मैक्सवेल की कप्तानी पारी के दम पर मेलबर्न स्टार ने यहां ब्रिसबेन हीट को 168 रन का लक्ष्य दिया था जिसका पीछा करने उतरी हीट की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 145 रन ही बना पाई और 22 रन से वह मैच हार गई।
मैक्सवेल को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
