वेंटकेश अय्यर ने बताई कोहली से हुई वो बात, जिसे रखेंगे हमेशा याद

नई दिल्ली। यूएई में जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का दूसरा चरण हुआ तो उसमें वेंकटेश अय्यर के रूप में क्रिकेट फैंस को नया धाकड़ खिलाड़ी देखने को मिला। पहले चरण में केकेआर का प्रदर्शन खास नहीं था, लेकिन वेंकटेश ने यूएई लेग में कुछ आश्चर्यजनक प्रदर्शन किए और केकेआर की किस्मत बदल दी। उन्हें उस प्रदर्शन का तोहफा न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में शामिल होकर मिला। जगह मिलने के बाद वेंकटेश ने विराट कोहली को लेकर भी खुलासा किया। उन्होंने वो बात बताई जो उन्हें कभी कोहली ने कही थी, जिसे वे अब हमेशा याद रखेंगे।

यह भी पढ़ें- वो 3 भारतीय खिलाड़ी, जो हो सकते हैं 2022 में होने वाले T20 विश्व कप से बाहर

कोहली ने कही थी ये बात

कोहली ने कही थी ये बात

वेंकटेश यूएई में ही थे जब भारतीय टीम आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए तैयारी कर रही थी। वह प्रैक्टिस मैचों में टीम के साथ थे। इस दाैरान वेंकटेश को भारतीय कप्तान विराट कोहली से कुछ महत्वपूर्ण सलाह मिली। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए वेंकटेश ने कहा, "नेट सत्र के दौरान, मैंने कई सीनियर खिलाड़ियों के साथ बातचीत की। विराट भाई ने कहा कि आप जो कर रहे हैं उस पर अपना ध्यान फोकस करो। उन्होंने यह भी कहा कि आप अच्छा कर रहे हैं और ऐसा ही प्रदर्शन करते रहें और कड़ी मेहनत करते रहें। उन्होंने मुझे अपने खेल पर ध्यान केंद्रित रखने के लिए कहा। मैं विराट भाई के उन सुझावों को हमेशा याद रखूंगा।"

रोहित की कप्तानी में खेलने के लिए उत्सुक

रोहित की कप्तानी में खेलने के लिए उत्सुक

वहीं विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट की कप्तानी छोड़ दी है। उनकी जगह अब रोहित शर्मा कप्तान बने हैं। वेंकटेश भी रोहित के साथ काम करने के लिए उतने ही उत्सुक हैं, जिसने की बाकी युवा खिलाड़ी। वेंकटेश ने कहा, "मैं रोहित भाई की कप्तानी में खेलने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं। मैं वाकई में इससे आगे देख रहा हूं। वह इतने महान खिलाड़ी हैं। टीम वास्तव में मजबूत दिखती है। मुझे यकीन है कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यह सीखने का एक बड़ा अनुभव भी होगा और रोहित भाई की कप्तानी में खेलना रोमांचक होगा।"

वेंकटेश के पास शानदार माैका

वेंकटेश के पास शानदार माैका

हार्दिक पांड्या, जो कुछ समय से फिटनेस के मुद्दों से जूझ रहे हैं, को न्यूजीलैंड T20I से बाहर कर दिया गया है। इसलिए, वेंकटेश के पास अपने बहुआयामी कौशल का प्रदर्शन करने और राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का एक शानदार मौका है। सीरीज 17 नवंबर से शुरू हो रही है। वेंकटेश के पास कीवी के खिलाफ चमकने और भारत की पहली पसंद प्लेइंग इलेवन में दावा करने का एक शानदार मौका है। अगले टी20 विश्व कप में एक साल से भी कम समय बचा है, ऐसे में चयनकर्ता वेंकटेश को तैयार करना चाहेंगे। वेंकटेश ने आईपीएल 2021 में खेले 10 मैचों में 41.11 की एवरेज से 370 बनाकर सबको हैरान कर दिया। उन्होंने 4 अर्धशतक भी जड़े। 26 साल के वेंकटेश ना सिर्फ बल्ले से बल्कि गेंद से भी कमाल दिखा सकते हैं। उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में खेले 24 मैचों में 849 रन बनाए। उन्होंने 10 विकेट भी लिए हैं। वहीं कुल खेले 53 टी20 मैचों में 39.03 की शानदार एवरेज के साथ 1249 रन बना चुके हैं, जिसमें नाबाद 88 रनों का उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। वहीं गेंदबाजी करते हुए 29 विकेट भी चटकाए हैं।

Story first published: Wednesday, November 10, 2021, 17:44 [IST]
Other articles published on Nov 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+