WI vs IND: टीम इंडिया के धाकड़ ऑल राउंडर रविन्द्र जडेजा एक बार फिर से मैदान पर उतरने के लिए तैयार है। जडेजा अब वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलने वाले हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 12 जुलाई से शुरू हो रहा है।
डोमिनिका में होने वाले टेस्ट से पहले जडेजा को एक फैन्स के साथ बातचीत करते हुए देखा गया। इस फैन के वीडियो में जडेजा खुश दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह रही कि फैन ने कहा कि मैं जडेजा को सिखाने वाला हूं कि किस तरह लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी की जाती है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। जडेजा के साथ मौजूद फैन ने कहा कि हमने जडेजा के साथ कॉफ़ी का आनन्द लिया। अब मैं उनको यह सिखाऊंगा कि बाएँ हाथ के साथ स्पिन गेंदबाजी किस तरह से की जाती है। फैन की इस बात पर जडेजा काफी हँसते हुए दिखाई देते हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया।
जडेजा को अंतिम बार वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में खेलते हुए देखा गया था। इसके बाद टीम इंडिया को एक महीने का ब्रेक मिला था। अब एक बार फिर से भारतीय टीम एक माह के लिए खेलते हुए दिखेगी। वेस्टइंडीज दौरे पर तीनों प्रारूप खेले जाएंगे।
Lucky fan👏👏 pic.twitter.com/cVEaYVmwPb
— sword$man🧊 (@backwardpoint_) July 8, 2023
वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया को 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद 3 वनडे मैच खेलने हैं। अंत में पांच टी20 मैचों की सीरीज भी खेली जानी है। इस तरह भारतीय टीम का शेड्यूल पैक्ड नज़र आ रहा है। विंडीज दौरे से आने के बाद टीम इंडिया को एशिया कप में भी खेलना है।