मुंबई। एक बार फिर से तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा अपनी बॉलिंग को लेकर चर्चा में हैं। चोट लगने की वजह से विश्वकप की टीम से बाहर हुए मिस्टर ईशांत शर्मा इन दिनों आईपीएल की तैयारी में व्यस्त हैं। अपनी चोट की वजह से ईशांत विश्वकप से बाहर होने को अपना दुर्भाग्य मानते हैं और इसकी वजह से वो निराश भी हुए थे लेकिन ईशांत ने कहा कि मुझे उस मुश्किल दौर से बाहर निकलने में सबसे ज्यादा मदद कप्तान धोनी ने की।
एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में ईशांत ने कहा कि वो दौर मेरे लिए काफी इमोशनल पेनफूल था लेकिन उस समय कप्ताना माही ने मुझे बड़े भाई की तरह संभाला।उनके जैसा कप्तान हो तो आप बिना सोचे कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं इसलिए वो अगर आकर मुझसे कहें ना कि मुझे 24वीं मंजिल से कूदना है तो मैं आंखबंद करके बिना सोचे ही कूद जाऊंगा।
अगर धोनी कहें ना तो मैं 24वें माले से कूद जाऊं
ईशांत ने इंग्लैण्ड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में जीत का श्रेय भी कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को ही दिया था। ईशांत ने इस मैच की चौथी पारी में 74 रन देकर सात विकेट झटके थे और उन्हें इस बात के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया था।