हार से मायूस जिम्बाब्वे के कोच लगाना चाहते थे फांसी
हरारे। भारत के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज में जिम्बाब्वे की हार के बाद प्रशंसकों ने जबरदस्त गुस्से का इजहार किया है। जिम्बाब्वे के कोच मखाया नतिनि ने सीरीज हार से इतना दुखी हैं कि वह आत्महत्या करना चाहते हैं। भारत ने दूसरे वनडे में भी जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हरा दिया था।
10 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने डेब्यू मैच में ही कर दिया कमाल
इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। पहले वनडे में भारत को 9 विकेट से जीत हासिल हुई थी। दोनों ही मैचों में जिम्बाब्वे के बल्लेबाज बुरी तरह से धराशायी हो गये थे। पहले मैच में जहां जिम्बाब्वे की टीम सिर्फ 168 रन बनाकर ढेर हो गयी थी तो दूसरे वनडे में भी पूरी टीम महज 126 रन पर पवेलियन लौट गयी थी।
भारत के खिलाफ हार के बाद मखाया नतिनी ने कहा कि मैंने तकरीबन अपने आप को फांसी पर लटका दिया था। यह रिजल्ट अच्छा नहीं हैं, हमारे पास अनुभवी खिलाड़ी हैं जो खेल को बेहतर समझते हैं। नतिनि ने कहा कि हम अच्छी स्थिति में थे। जिम्बाब्वे के कोच के अलावा प्रशंसकों में भी भारी निराशा है। प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर और मैदान पर अपने गुस्से का इजहार किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
