Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जानिए 10 महीनों में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में जगह बनाने वाले हार्दिक पांड्या से जुड़ी खास बातें

नई दिल्‍ली। इंग्‍लैण्‍ड के खिलाफ चुनी गई टीम में चयनकर्ताओंं ने जिस खिलाड़ी को टेस्‍ट टीम के लिए चुनकर चौंका दिया है, वह हैं हार्दिक पांड्या। इसी साल जनवरी में आॅस्‍ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज से कॅरियर का आगाज करने वाले हार्दिक पांड्या हाल ही में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ खत्‍म हुई वनडे सीरीज का भी हिस्‍सा थे।

इस भारतीय ऑलराउंडर ने महज 10 महीनों के अंतराल में क्रिकेट की सभी फॉर्मेट में जगह बना ली है। उन्‍हें टीम में चोटिल रोहित शर्मा की जगह रखा गया है।

हार्दिक पांड्या के इंटरनेशनल क्रिकेट कॅरियर की शुरुआत बहुत अच्‍छी नहीं रही थी। ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में कुल 3 विकेट चटकाने वाले हार्दिक ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में एक भी विकेट नहीं चटका पाया।

हार्दिक पांड्या पहली बार फरवरी में हुए एशिया कप में अपनी शानदार परफॉर्मेंस की वजह से चर्चा में आए। उन्‍होंने लीग मैच में पाकिस्‍तान के खिलाफ 8 रन देकर 3 विकेट चटकाए और भारत काे जीत दिलाई तो हर कोई आश्‍चर्यचकित रह गया। वहीं टी20 वर्ल्‍डकप में 5 मैचों में उन्‍होंने 5 विकेट चटकाए।

धर्मशाला में हाल ही न्‍यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 6 विकेट चटकाने वाले हार्दिक पांड्या 14वें ऐसे भारतीय गेंदबाज बने जिन्‍होंने वनडे डेब्‍यू मैच में ही तीन विकेट चटकाए। डेब्‍यू मैच में 31 रन देकर 3 विकेट लेने के साथ ही यह रिकॉर्ड बनाने वाले वह चौथे भारतीय गेंदबाज बने।

हार्दिक पांड्या ने अबतक 16 टी20 मैच खेले हैं। उन्‍हाेंने इस साल मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल में भी शानदार खेल दिखाया था। 22वर्षीय इस एथलीट ने फील्डिंग में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है और मैदान के चारों कोनों से रन बचाए हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+