रोहित शर्मा ने कंगारुओं का बहाया पसीना, जड़ा सैकड़ा
ब्रिस्बेन। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्म ने लगातार दूसरा सैकड़ा जड़ दिया है। उन्होंने यह सेंचुरी 111 गेंदों पर लगाया है। शर्मा का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में यह दसवां सैकड़ा है। शर्मा ने 124 रन की बेहतरीन पारी खेली।
टीम इंडिया से बाहर 5 खिलाड़ी जो कर रहे हैं बेहतरीन प्रदर्शन
रोहित शर्मा ने अपना सैकड़ा 36.4 ओवर में बनाया और वह 124 रन बनाकर रन आउट हो गये। इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 3 छक्के लगाये हैं, रोहित ने 127 गेंदों का सामना करते हुए 124 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका यह पांचवा सैकड़ा है।
रोहित शर्मा बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए। जिस वक्त वह नॉनस्ट्राइकर एंड पर थे रहाणे के एक शाट पर गेंदबाज का हाथ गेंद पर लगने के बाद गेंद विकेट से टकरा गयी और रोहित अपना विकेट गंवा बैठे।
इससे पहले पर्थ में भी उन्होंने 171 रनों की नाबाद पारी खेली थी। हालांकि इस मैच में टीम इंडिया खराब गेंदबाजी के चलते हार गयी थी। लेकिन देखने वाली बात यह है कि शर्मा की मेहनत आज रंग लाती है या नहीं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
