Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इयान बिशप ने बताया किस पाकिस्तानी खिलाड़ी में दिखती है सचिन तेंदुलकर की झलक

नई दिल्ली। क्रिकेट के इतिहास में हमेशा ऐसा होता आया है कि मौजूदा दौर के अच्छे खिलाड़ियों की तुलना पिछले दौर के महान खिलाड़ियों से की जाती है। मौजूदा समय में भी कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अपने जमाने के महान खिलाड़ियों के साथ मौजूदा प्लेयर्स की तुलना करते नजर आते हैं। पिछले कुछ समय से दुनिया भर में भारतीय कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा, पाकिस्तान के सीमित ओवर्स के कप्तान बाबर आजम, बेन स्टोक्स और केन विलियमसन की बल्लेबाजी की काफी चर्चा होती नजर आई है। इस दौरान कई दिग्गज खिलाड़ियों ने इन बल्लेबाजों की तकनीक की जमकर सराहना की है।

और पढ़ें: ENG vs PAK: पाकिस्तानी कप्तान ने पिच पर फोड़ा हार का ठीकरा, बताया कहां चूके

इस बीच वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप ने जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर पॉमी मंग्वा के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव चैट की और उस पाकिस्तानी बल्लेबाज का नाम बताया जिसमें उन्हें क्रिकेट का भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की झलक दिखाई देती है।

और पढ़ें: ENG vs PAK: बटलर-वोक्स की पारियों से इंग्लैंड ने जीता मैच, पाकिस्तान को 3 विकेट से हराया

इस मामले में सचिन जैसे लगते हैं बाबर आजम-विराट कोहली

इस मामले में सचिन जैसे लगते हैं बाबर आजम-विराट कोहली

इयान बिशप का मानना है कि जब भी वह मैदान पर विराट कोहली और बाबर आजम को बल्लेबाजी करते देखते हैं तो उन्हें मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की याद आती है। खास तौर पर तब जब यह खिलाड़ी मैदान पर स्ट्रेट ड्राइव लगाते है या फिर सीधे बल्ले से बैटिंग कर रहे होते हैं।

उन्होंने कहा, 'जहां तक सीधा खेलने की बात है, तो सचिन तेंदुलकर आपको याद होंगे। इसका एक कारण है कि मैं सचिन को ही बेस्ट बल्लेबाज क्यों मानता हूं। मैं जैसे ही उन्हें बोलिंग करता था वह उसे सीधे बल्ले से खेलते थे और ये दोनों खिलाड़ी (कोहली और आजम) भी ऐसा ही खेलते हैं।'

दोनों खिलाड़ियों के पास है 50 से ज्यादा की औसत

दोनों खिलाड़ियों के पास है 50 से ज्यादा की औसत

उल्लेखनीय है कि मौजूदा समय में बाबर आजम टी20 प्रारूप के नंबर वन खिलाड़ी हैं और आईसीसी रैकिंग में पहले स्थान पर काबिज हैं जबकि वनडे रैंकिंग में तीसरे पायदान पर काबिज हैं। इस दौरान सीमित ओवर्स प्रारूप में बाबर आजम की बल्लेबाजी औसत 50 से ज्यादा है तो वहीं टेस्ट क्रिकेट में यह औसत 45 प्लस है।

वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली की बात करें तो वह वनडे रैंकिंग में पहले पायदान पर काबिज हैं तो टेस्ट रैंकिंग में दूसरे पायदान पर, इस दौरान कोहली ने टेस्ट 53+. टी20 में 50+ और टेस्ट क्रिकेट में लगभग 60 की औसत से रन बनाये हैं।

पीढ़ियों बाद मिलता है बुमराह जैसा गेंदबाज

पीढ़ियों बाद मिलता है बुमराह जैसा गेंदबाज

इस लाइव चैट के दौरान इयान बिशप ने दुनिया भर के तेज गेंदबाजों की तारीफ की और जसप्रीत बुमराह को क्रिकेट इतिहास का सबसे खास खिलाड़ी बताया।

उन्होंने कहा, 'जसप्रीत बुमराह जैसा गेंदबाज कई पीढ़ियों में एक बार मिलने वाला टैलंट हैं। उन्होंने जिस तेजी के साथ सभी फॉर्मेट को अपना लिया है वह शानदार है। कगिसो रबाडा भी एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनसे मैं प्रभावित हूं। मैंने उन्हें पहली बार एक टी20 मैच में देखा था, तब वह कायरन पोलार्ड को बॉल कर रहे थे। मैं देख रहा हूं कि एक बार फिर तेज गेंदबाजों का दौर लौट रहा है। इससे मेरी उत्सुकता काफी बढ़ने लगी है।'

Story first published: Monday, August 10, 2020, 18:09 [IST]
Other articles published on Aug 10, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+