For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इयान बिशप चुनी दशक की वनडे XI टीम, भारत के 3 बल्लेबाजों को दी जगह

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण फिलहाल सभी टूर्नामेंट रद्द किए गए हैं। कई देशों में लाॅकडाउन है और खिलाड़ी अपने परिवार के साथ घर में कैद रहकर खुद को महामारी से बचा रहा है। कई खिलाड़ी इंस्टाग्राम पर लाइव होकर अपने करियर से जुड़े मजेदार किस्से शेयर कर रहा है तो कोई अपनी फेवरेट टीम का चयन कर रहा है। इस कड़ी में विंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर इयान बिशप ने दशक की वनडे इंटरनेशनल XI टीम चुनी है, जिसमें तीन भारतीय बल्लेबाजों को जगह दी है।

धोनी को बनाया कप्तान

धोनी को बनाया कप्तान

मौजूदा समय के सबसे सफल कमेंटेटर्स में से एक इयान बिशप ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी को टीम रखा है। धोनी को उन्होंने कप्तान बनाया जबकि रोहित शर्मा को बताैर ओपनर रखा। रोहित के साथ उन्होंने डेविड वाॅर्नर को बताैर ओपनर चुना, जबकि कोहली को तीसरे नंबर पर रखा। बता दें कि कोहली भारतीय टीम में भी तीसरे नंबर पर आकर खेलते हैं। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उन्होंने साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स को चुना है। बिशप की इस टीम में स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन दोनों जगह नहीं बना सके हैं। पांचवें नंबर के लिए उन्होंने कीवी बल्लेबाज रोस टेलर को चुना है।

इसे चुना ऑलराउंडर

इसे चुना ऑलराउंडर

वहीं इयान विशप ने ऑलराउंडर के रूप में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन को चुना है। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए धोनी हैं। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क, दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन, श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा और स्पिनर के तौर पर अफगानिस्तान के राशिद खान को टीम में जगह दी है। बिशप की इस खास टीम में एक भी पाकिस्तानी क्रिकेटर शामिल नहीं है।

इस महिला क्रिकेटर ने कहा- सचिन के खिलाफ की गेदबाजी जिंदगी भर याद रहेगी

इयान बिशप की दशक की ODI XI टीमः

इयान बिशप की दशक की ODI XI टीमः

रोहित शर्मा, डेविड वॉर्नर, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, रोस टेलर, शाकिब अल हसन, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), मिशेल स्टार्क, डेल स्टेन, लसिथ मलिंगा, राशिद खान।

Story first published: Wednesday, May 27, 2020, 20:10 [IST]
Other articles published on May 27, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+