हरभजन सिंह ने ढूंढा भारतीय टेस्ट टीम के लिए एक नया ऑफ स्पिनर
नई दिल्ली: भारत ने स्टार ऑफ स्पिनर रह चुके हरभजन सिंह ने भारतीय टेस्ट टीम के लिए एक नए ऑफ स्पिनर की खोज की है। भारत के लिए 400 से ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले हरभजन सिंह ने विदर्भ के इस गेंदबाज का नाम उस समय सुझाया है जब टीम इंडिया की टेस्ट स्क्वायड के नियमित सदस्य रह चुके रविचंद्रन अश्विन अपनी टेस्ट प्लेयिंग इलेवन में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

विदर्भ के ऑफ स्पिनर अक्षय वाखरे
हरभजन सिंह के ये गेंदबाज विदर्भ के अक्षय वखारे हैं जो एक ऑफ स्पिनर हैं और भज्जी का मानना है कि इस गेंदबाज की भारतीय टेस्ट टीम में जल्द ही एंट्री होनी चाहिए। हाल ही में इस गेंदबाज ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में शनिवार को 13 रन देकर पांच विकेट लिए थे। जिसकी बदौलत उनकी टीम ने एकतरफा फाइनल मुकाबले में शनिवार को इंडिया ग्रीन को पारी और 38 रनों से शिकस्त दी। हरभजन ने वखारे के प्रदर्शन की काफी तारीफ की है और उनके लिए एक ट्वीट भी किया है।
|
'भारतीय टेस्ट टीम आपको बुला रही है'
ट्वीट में हरभजन ने कहा, ‘अक्षय वखारे ने पिछले कुछ वर्षों से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में गेंद के साथ लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। वह लगातार दो साल रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने में भी सफल रहे हैं। इंडिया ग्रीन के खिलाफ कल बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 13 देकर पांच विकेट लिए। अपनी टीम के लिए एक और चैंपियनशिप जीत रहे हैं। अभी आपको लंबा सफर तय करना है। भारतीय टेस्ट टीम आपको बुला रही है।'
धोनी को संन्यास लेना चाहिए या नहीं, अनिल कुंबले ने दी अपनी राय

कौन हैं अक्षय वाखरे ?
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में विदर्भ और सेंट्रल जोन से खेलने वाले 33 वर्षीय वखारे ने 75 मैचों में कुल 263 विकेट लिए हैं। वहीं 40 लिस्ट ए मुकाबलों में उनके नाम 46 विकेट हैं। शनिवार को उन्होंने करियर में 19वीं बार फर्स्ट क्लास मैचों की एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए थे। वाखरे को इस मैच में हैट्रिक का भी मौका मिला था लेकिन वे इसमे सफल नहीं हो सके। वाखरे पिछले पांच साल से विदर्भ के उभार में अपनी मुख्य भूमिका निभाते आ रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
