Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पैट कमिंस शानदार लीडर हैं, तो वहीं रूट एक खराब कप्तान हैं- इयान चैपल ने कही बेबाक बात

नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम हाई वोल्टेज एशेज टेस्ट सीरीज में खेल रही है जहां पर एडिलेड में दूसरा टेस्ट मैच चल रहा है और ऑस्ट्रेलिया की टीम एक बार फिर से अंग्रेजों पर पूरी तरह हावी दिखाई दे रही है। एशेज सीरीज का पहला मुकाबला भी ऑस्ट्रेलिया के ही खाते में गया था और अब दूसरे मुकाबले में यह टीम अपने कप्तान पैटकमिंस के बगैर भी काफी बेहतर प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रही है।

अगर दोनों ही कप्तानों के अनुभव के बारे में बात करें तो जो रूट पैट कमिंस से काफी ज्यादा मैच खेल चुके हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज इयान चैपल को लगता है कि कमिंस जो रूट से कहीं अधिक बेहतर लीडर है।

पैट कमिंस को बताया प्रेरक लीडर-

पैट कमिंस को बताया प्रेरक लीडर-

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रहे चैपल ने बताया कि कमिंस जहां एक प्रेरक लीडर है तो वही जो रूट के पास नजरिए का अभाव है। चैपल ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के लिए लिखे अपने कॉलम में बताया, "पैट कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट दिलवाए हैं जब टीम को उनकी जरूरत होती थी। पैटकमिंस को कप्तान बनाने को लेकर काफी बातें की गई है लेकिन उन्होंने अपने पहले टेस्ट मुकाबले में बतौर कप्तान काफी अच्छा योगदान दिया और उन्होंने गाबा में 5 विकेट चटकाए थे।"

कमिंस में लीडर के तौर पर और सुधार आएगा- चैपल

कमिंस में लीडर के तौर पर और सुधार आएगा- चैपल

चैपल का मानना है कि शुरुआती तौर पर कप्तान से गलतियां होती हैं और पैटकमिंस समय के साथ सीखेंगे और उनमें सुधार आएगा। चैपल कहते हैं कि, पैटकमिंस एक कप्तान के तौर पर और अधिक निखरेंगे क्योंकि यही तो अच्छे लीडर करते हैं कि वह अपनी गलतियों से सीखते हैं और भविष्य में उनको खत्म करने की कोशिश करते हैं।

हालांकि चैपल यहां पर यह बात जानते हैं कि पैटकमिंस एक तेज गेंदबाज हैं और उनके लिए लगातार टेस्ट मैच खेलना संभव नहीं है इसलिए वह कहते हैं कि पैटकमिंस के पास केवल एक सवाल का जवाब नहीं है और वह यह है कि वह चोट या फिर कोविड-19 के चलते कितने सारे टेस्ट मैच आगे जाकर मिस करने वाले हैं। लेकिन खेल को मिस करना कुछ ऐसा है जिससे निपटना आपको आना चाहिए।

जो रूट को एक खराब कप्तान बताया-

जो रूट को एक खराब कप्तान बताया-

वही 78 साल के दिग्गज ने जो रूप को एक घटिया कप्तान बताया है। उनका कहना है, "जो रूट एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं लेकिन एक खराब कप्तान हैं। अगर हम उनको एक साधारण या फिर अनलकी कप्तान कहें तो यह सही बात नहीं होगी। ऐसा बहुत ही कम होता है जब कोई खिलाड़ी इतने लंबे समय से कप्तानी करे लेकिन उसके पास नजरिए का अभाव हो। एक भाग्यशाली कप्तान आमतौर पर लकी होता है क्योंकि कई खिलाड़ी सोचते हैं कि उनका कप्तान चमत्कारी चीजें कर सकता है और यही सोच टीम के अंदर काम कर जाती है।"

Story first published: Sunday, December 19, 2021, 14:20 [IST]
Other articles published on Dec 19, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+