For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

India Vs Australia: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने बताया आखिर क्यों अलग कप्तान हैं अजिंक्या रहाणे

India Vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अजिंक्या रहाणे ने जिस तरह से टीम इंडिया की कप्तानी की और मैच में टीम को जीत दिलाई उसके बाद हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने भी रहाणे की तारीफ की है। चैपल ने कहा कि जिस तरह से एमसीजी में रहाणे ने कप्तानी की वह आश्चर्य की बात नहीं है, जिसने भी उन्हें 2017 में धर्मशाला में देखा था, जानता था कि क्रिकेट टीम की अगुवाई करने वाला लीडर पैदा हो चुका है।

चैपल ने कहा कि 2017 और एमसीजी में काफी समानताएं थीं। 2017 और एमसीजी दोनों ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच था, पहली पारी निचले क्रम में रवींद्र जडेजा ने अच्छी पारी खेली और रहाणे ने बहुत ही आसानी से स्कोर का सामना जीत के लिए किया। चैपल ने कहा कि मेरा ध्यान इस बात पर गया जब डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ शतकीय साझेदारी कर चुके थे तब रहाणे ने कुलदीप यादव को गेंदबाजी के लिए बुलाया। यह काफी बहादुर कदम था। मुझे लगा यह बहुत सही सूझबूझ भरा कदम था। कुलदीप ने जल्द ही वॉर्नर को आउट कर दिया। रहाणे ने स्लिप में उनका कैच लपका और कुलदीप ने पांच विकेट झटकने का कारनामा किया।

बतौर कप्तान रहाणे की सफलता की अहम कड़ी यह है कि वह बहादुर और स्मार्ट हैं। इसके अलावा भी उनकी कप्तानी में बहुत कुछ खास है। जब चीजें हाथ से निकलती हैं तो भी वह बहुत ही शांत रहते हैं, उन्होंने अपने टीम के खिलाड़ियों का सम्मान हासिल किया है जोकि अच्छी कप्तानी का सबसे जरूरी हिस्सा है। जब जरूरत होती है तो वह रन बनाते हैं, जोकि टीम में उनके सम्मान को और भी बढ़ाता है।

बता दें कि पहले टेस्ट में टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था, दूसरी पारी में पूरी टीम महज 36 रनों के स्कोर पर सिमट गई थी, इसके बाद दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम के सामने काफी चुनौतियां थी। पहला तो टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली बाकी के तीन टेस्ट के लिए टीम में उपलब्ध नहीं थे जबकि रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी टीम के लिए उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम की जीत कई मायनों में काफी अहम है।

Story first published: Sunday, January 3, 2021, 10:52 [IST]
Other articles published on Jan 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+