For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इयान चैपल की भविष्यवाणी, टेस्ट सीरीज में ये भारतीय बनेगा ऑस्ट्रेलिया के लिए खतरा

नई दिल्ली। कुछ नियमों के तहत कोरोना वायरस के बीच क्रिकेट फिर से शुरू होने जा रहा है। शुरूआत इंग्लैंड-विंडीज के बीच जुलाई में शुरू होने जा रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के जरिए होने वाली है। अगर सबकुछ ठीक गया तो फिर दिसंबर में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी हो सकती है। लेकिन इसके शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि कंगारूओं के सामने स्पिनर कुलदीप यादव खतरा पैदा कर सकते हैं।

कुलदीप को बताया खतरा

कुलदीप को बताया खतरा

चैपल का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज चाइनामैन कुलदीप के जाल में फंसकर मुश्किल में आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि कुलदीप इस साल के आखिर में आस्ट्रेलिया में होने वाली टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम के लिए बहुत बड़ा खतरा साबित होंगे। चैपल ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के लिए लिखे अपने कॉलम में लिखा, "कुलदीप यादव की कलाई का स्पिन आस्ट्रेलियाई पिचों पर विकेट लेने में कारगर साबित हो सकता है। चयनकर्ताओं के लिए इस पर फैसला लेना बहादुरी का काम होगा।"

कुलदीप पड़ चुके हैं ऑस्ट्रेलिया के लिए भारी

कुलदीप पड़ चुके हैं ऑस्ट्रेलिया के लिए भारी

गाैर हो कि कुलदीप उस टीम का हिस्सा थे, जिसने पिछली बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था और पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती थी। कुलदीप उस दौरे के चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में भारत की अंतिम एकादश का हिस्सा थे जो कि ड्रॉ रहा था। कुलदीप ने पहली पारी में 99 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए थे। चैपल का मानना है कि भारतीय चयनकर्ताओं को स्पिन विभाग में रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव में से किसी एक का चयन करना काफी मुश्किल भरा फैसला होगा।

कारगर साबित हो सकते हैं कुलदीप

कारगर साबित हो सकते हैं कुलदीप

चैपल ने कहा, "भारतीय चयनकर्ताओं को स्पिनर का चयन करने लिए काफी माथापच्ची करनी होगी। अश्विन का रिकॉर्ड शानदार है लेकिन ऑस्ट्रेलिया में नहीं। जडेजा ऑलराउंडर है और गेंदबाजी में सुधार से उनका दावा मजबूत बन गया है जबकि कुलदीप यादव ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर कारगर साबित हो सकते हैं। यह मुश्किल फैसला होगा।" बता दें कि भारत अपनी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को बचाने की शुरुआत ब्रिस्बेन से करेगा, जहां पहला टेस्ट मैच तीन से सात दिसंबर के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच एडिलेड में 11 से 15 दिसंबर के बीच खेला जाएगा। मेलबर्न 26 से 30 दिसंबर के बीच तीसरे टेस्ट की मेजबानी करेगा। चौथा और आखिरी टेस्ट सिडनी में होगा। भारतीय टीम विदेशी जमीन पर अपना पहला डे-नाइट टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर तीन से सात जनवरी 2021 के बीच खेलेगी।

Story first published: Tuesday, June 9, 2020, 17:29 [IST]
Other articles published on Jun 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+