ऋषभ पंत के मुरीद हुए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, कह डाली ये बात

नई दिल्ली। टीम इंडिया के विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने जिस तरह से पिछले कुछ समय में खुद के खेल में जबरदस्त बदलाव किया है उसकी वजह से हर तरफ उनकी तारीफ हो रही है। पंत के जबरदस्त प्रदर्शन से की ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर इयान चैपल ने भी तारीफ की है। भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज के दौरान ऋषभ पंत ने जिस सोच के साथ बल्लेबाजी की उसे चैपल दोनों ही टीमों के बीच बड़ा बदलाव बताया है। बता दें कि टेस्ट सीरीज में पंत ने जबरदस्त बल्लेबाजी की थी, यही नहीं ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भी पंत ने अकेले दम पर भारत को मैच में जित दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

पंत की सोच ने पैदा किया बड़ा अंतर
इयान चैपल ने कहा कि भारत और इंग्लैंड के क्रिकेटरों की सोच में सबसे बड़ा अंतर पंत के रूप में नजर आ रहा था। एक तरफ जहां पंत का रुख टेस्ट सीरीज में बिल्कुल अलग था तो दूसरी तरफ ओली पोप और डॉम बेस इससे बिल्कुल अलग। बता दें कि सिडनी टेस्ट में पंत ने 97 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी, जिसके चलते भारतीय टीम मैच को ड्रॉ कराने में सफल रही और ब्रिस्बेन टेस्ट में 89 रनों की पारी के चलते टीम को सीरीज में बढ़त हासिल हुई। इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में पंत के शतक की बदौलत टीम इंडिया मैच में जीत दर्ज करने में सफल हुई और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह बनाई।

टेस्ट क्रिकेट को नई परिभाषा दी
चैपल ने कहा कि पंत ने तीन बेहतरीन टेस्ट पारियां खेली, जिसके चलते टेस्ट क्रिकेट को उन्होंने एक नई परिभाषा दी और मुश्किल समय में टीम के सबसे बड़े मददगार के रूप में उभरे। कई खिलाड़ी अपने पूरे करियर में इस तरह का प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। पंत ने ना सिर्फ बतौर बल्लेबाज बल्कि बतौर विकेट कीपर भी खुद में जबरदस्त बदलाव किया है। स्पिन गेंदबाज के खिलाफ विकेट के पास विकेट कीपिंग करते हुए उन्होंने जबरदस्त काम किया है।

पंत निर्भीक
पंत की तारीफ करते हुए चैपल ने कहा कि वह भारत में काफी लोकप्रिय हैं और उनका जोश की वजह से टीम में आत्मविश्वास बढ़ता है। इंग्लैंड के पास ऐसे खिलाड़ी है जो टीम में इसी तरह का उत्साह भर सकते हैं, लेकिन उन्हें इस तरह का माहौल नहीं मिल रहा है। पोप सीरीज में कदमों का अच्छा इस्तेमाल कर रहे थे, लेकिन उनका पिछला पैर उतना सहज नहीं था, उन्हें इस बात का डर था कि स्पिन गेंद के खिलाफ वह अपना विकेट ना गंवा बैठे। लेकिन पंत निर्भीक हैं।

Story first published: Monday, March 15, 2021, 11:30 [IST]
Other articles published on Mar 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+