तो ये है कुंबले के इस्तीफे की असल वजह, ड्रेसिंग रूम में पसर गया था सन्नाटा
नई दिल्ली। अनिल कुंबले ने भारतीय टीम के कोच पद से अचानक इस्तीफा दे दिया और टीम इंडिया बिना हेड कोच के वेस्टइंडीज चली गई, इसके बाद कुंबले का वो बयान मीडिया में सुर्खियां बना, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि उनके और टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली के बीच में काफी मतभेद हैं, खुद बीसीसीआई ने कुंबले से कहा था कि कोहली उनके काम करने के तरीके से काफी नाराज हैं।

नियमों को लेकर काफी सख्त
जिसके बाद हर रोज इन दोनों को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं, लेकिन अब जो बात सामने आई हैं उसने ये काफी हद तक क्लीयर कर दिया है कि वाकई कुंबले अपने बनाए नियमों को लेकर काफी सख्त थे और वो खिलाड़ियों को गलती करने पर डांटते भी बहुत थे।

काफी डांट-फटकार लगाई थी
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में इंडिया की हार के बाद कुंबले ने सभी खिलाड़ियों को उनके लचर प्रदर्शन के लिए काफी डांट-फटकार लगाई थी, जिसके बाद पूरे ड्रेसिंग रूम में एक वक्त के लिए सन्नाटा पसर गया था।

कुंबले बनाम कोहली
खबर के अनुसार कुंबले के गु्स्से को झेलने के बाद टीम के काफी खिलाड़ियों ने कोहली से शिकायत की थी, जिसके बाद कोहली ने बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों से इस बारे में बात की थी।

पिछले 6 महीने से कोई बात-चीत नहीं
जिसके बाद मंगलवार को कुंबले को बीसीसीआई के अधिकारियों से बात करते देखा गया था और शाम तक कुंबले का त्यागपत्र दुनिया के सामने था। कुछ खबरों के मुताबिक कुंबले और कोहली के बीच में पिछले 6 महीने से कोई बात-चीत नहीं हो रही थी, दोनों के मतभेद विकराल रूप धारण कर चुके थे, ये लड़ाई और आगे ना बढ़े इसलिए ही कुंबले ने ये निर्णय ले लिया।

बड़ी हार का सामना
गौरतलब है कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत को अप्रत्याशित तौर पर पाकिस्तान के हाथों 180 रन से बड़ी हार का सामना करना पड़ा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications