
3 खिलाड़ी जो रहाणे को कर सकते हैं रिप्लेस
अजिंक्य रहाणे की इसी फॉर्म के चलते चौथे टेस्ट मैच तक टीम मैनेजमेंट ने बल्लेबाजी में उनका डिमोशन करके रविंद्र जडेजा को 5वें पायदान पर बल्लेबाजी करने के लिये भेजना शुरू कर दिया था। जिसके बाद कई फैन्स और खेल विशेषज्ञों का मानना है कि इस खिलाड़ी को कुछ दिन के लिये आराम देकर किसी और को उनकी जगह मौका देना चाहिये। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल भी उन्हीं में से हैं जो यह राय रखते हैं।
इतना ही नहीं इयान चैपल ने तो उन तीन खिलाड़ियों के नाम का भी जिक्र किया जो कि नंबर 5 पर अजिंक्य रहाणे की जगह टीम में बल्लेबाजी कर सकते हैं। इयान चैपल का मानना है कि टीम मैनेजमेंट चाहे तो 5वें नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या में से किसी एक को बल्लेबाजी के लिये भेज सकती है।

कौन है 5वें नंबर के लिये परफेक्ट उम्मीदवार
इयान चैपल का मानना है कि भारतीय टीम के लिये यह तीनों ही खिलाड़ी बल्लेबाजी के साथ-साथ अन्य विभागों में योगदान देते हैं और उन्हें ऊपर भेजने से टॉप ऑर्डर को ज्यादा संतुलन मिलेगा।
ईएसपीएन क्रिकइंफो के लिये लिखे कॉलम में चैपल ने कहा,'रविंद्र जडेजा, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या और अश्विन से सजा मध्यक्रम आपको रन के साथ-साथ दूसरे विभाग में भी योगदान देना और आपके तीन गेंदबाजों के साथ आपकी बल्लेबाजी में ज्यादा आक्रामकता नजर आयेगी। यह फायदा होता है आपके पास मजबूत, संतुलित अटैक होने का कि आपको बड़े रनों का पीछा नहीं करना पड़ता है। किसी भी टेस्ट मैच की जीत के लिये साधारण सा फॉर्मूला है कि बल्लेबाज तेजी से रन बनाये ताकि गेंदबाजों के पास 20 विकेट लेने का समय बन सके। इस मध्यक्रम की अच्छी बात यह है कि वह परिस्थिति के हिसाब से खुद को ढाल सकता है। स्किल के हिसाब से पंत इस नंबर के सबसे मजबूत दावेदार हैं खास तौर से अगर भारत पहले बल्लेबाजी करने उतरे तो।'

इस खिलाड़ी को बनाना चाहिये उपकप्तान
गौरतलब है कि अजिंक्य रहाणे भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान भी हैं, ऐसे में उन्हें ड्रॉप किया जाता है तो विराट कोहली के नये उपकप्तान की दरकार भी होगी। टीम मैनेजमेंट को रहाणे से आगे सोचना होगा। इसी पर बात करते हुए चैपल का मानना है कि टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इस जिम्मेदारी को निभा सकते हैं जो कि सीमित ओवर्स प्रारूप में पहले से ही टीम के उपकप्तान की भूमिका निभा रहे हैं।
उन्होंने कहा,'रहाणे को बाहर बिठाने से सिर्फ एक ही नुकसान होगा कि विराट कोहली को उनके गेम प्लान और स्पिनर्स के साथ उनकी स्लिप पर फील्डिंग नहीं मिल सकेगी। हालांकि मुझे लगता है कि रोहित एक शानदार कप्तान हैं जो कि अपनी छाप छोड़ चुके हैं और वो उपकप्तान की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।'


Click it and Unblock the Notifications
