For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोच विवादः इयान चैपल ने किया कोहली का समर्थन, कहा- कोहली जिम्मेदार नहीं है

दिग्गज क्रिकेटर इयान चैपल ने विराट कोहली का समर्थन किया है।

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ विवाद के बाद अनिल कुंबले ने भारतीय टीम के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया। कुंबले के पद से इस्तीफा देने के पीछे लोग कप्तान विराट कोहली को जिम्मेदार मान रहे हैं। हालांकि दिग्गज क्रिकेटर इयान चैपल ने विराट कोहली का समर्थन किया है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान इयान चैपलने ईएसपीएन क्रिकइन्फो को दिए इंटरव्यू में कहा कि कुंबले का इस्तीफा देना कोई बड़ी बात नहीं है।

उन्होंने कहा- "कुंबले एक मजबूत मानसिकता वाले व्यक्ति हैं। ऐसे में उनके साथ विवाद की वजह से विराट कोहली को नुकसान हुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टीम के नेतृत्व के लिए कप्तान जिम्मेदार होता है।" चैपल ने भविष्य के भारतीय कोच को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा- "जब कोई कोच अपना पद छोड़ता है तो उनकी जगह लेने वाले व्यक्ति को उससे बहुत कुछ सीखना चाहिए। यदि सहवाग और टॉम मूडी शांति से काम नहीं करेंगे तो उनका हश्र भी कुंबले जैसा ही होगा।"

आपको बता दें कि चैपल से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदन लाल ने भी कोहली का समर्थन करते हुए बयान दिया था। उन्होंने कहा था- मैं हमेशा से यह महसूस करता हूं कि भारतीय कप्तान टीम का सबसे ताकतवर खिलाड़ी होता है। टीम इंडिया का कोच कभी कप्तान से ताकतवर नहीं हो सकता।"

मदन लाल के मुताबिक कोच को केवल सलाह देकर कप्तान पर छोड़ देना चाहिए। आपको बता दें कि एक साल तक कोच बने रहने के बाद कुंबले ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। माना जा रहा था बीसीसीआई कुंबले का कार्यकाल और आगे बढ़ा सकती है लेकिन कुंबले ने कप्तान के साथ मनमुटाव के चलते अपना इस्तीफा सौंप दिया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+