मलेशिया मास्टर्स के तीसरे दौर में पहुंची साइना नेहवाल, अगला मुकाबला जापान की ओकुहारा से
नई दिल्ली। भारत की बेहतरीन शटलर में शुमार साइना नेहवाल के लिए मलेशिया मास्टर्स टूर्नामेंट का सुनहरा सफर जारी है। नौवीं वरीयता प्राप्त नेहवाल ने इस प्रतियोगिता के तीसरे दौर में जगह बना ली है। उन्होंने गुरूवार को हुए मुकाबले में हांगकांग की यिप पुई यिन को हराकर अपने अभियान को आगे बढ़ाया। इससे पहले साइना ने हांगकांग की ही खिलाड़ी जॉय जुआन डेंग को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया था।
दूसरे दौर के में यह दोनों खिलाड़िओं के बीच 10वां मुकाबला था। शादी के बाद पहला टूर्नामेंट खेल रही साइना दूसरे दौर में पूरे लय में नजर आई। उन्होंने यिप पुई यिन को 21-14, 21-16 से हराया। इससे पहले, शुरुआती दौरे के मुकाबले में साइना को मैच जीतने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। वह मैच एक घंटा और पांच मिनट तक चला था और साइना ने पहला गेम भी गंवा दिया था। हालांकि उसके बाद दिग्गज शटलर ने दमदार वापसी करते हुए 14-21, 21-18, 21-18 से मुकाबला अपने नाम किया। जबकि दूसरे दौर का मैच अपने नाम करने में नेहवाल को केवल 39 मिनट लगे।
अब क्वार्टर में साइना का मुकाबला जापान की नोजोमी ओकुहारा से होगा। जापान की इस खिलाड़ी के साथ नेहवाल का रिकॉर्ड 8-4 का है। जिसमें दुनिया की इस नंबर दो खिलाड़ी के खिलाफ उनको मिली लगातार दो जीत भी शामिल हैं। ये जीत उनको डेनमार्क ओपन और फ्रेंच ओपन में मिली थी। अगर साइना ओकुहारा के खिलाफ जीत हासिल करने में कामयाब रहती हैं तो उनका मुकाबला कैरोलिना मारिन से हो सकता है। इस टूर्नामेंट में भारत की ओर से चुनौती पेश कर रहे एक अन्य पुरुष शटलर कीदांबी श्रीकांत हैं जो गुरूवार को पुरुष श्रेणी में दूसरे दौर का मैच खेलेंगे। उनका मुकाबला हांगकांग के विंग की कोंग से होगा। जबकि साइना के पति पी कश्यप इंडोनेशिया के खिलाड़ी के खिलाफ दूसरे दौर में उतरेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
