नई दिल्ली। भारत के बाएं हाथ के विकेटकीपर ऋषभ पंत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने खराब प्रदर्शन के कारण लंबे समय से सवालों के घेरे में हैं। लेकिन, भारतीय टीम प्रबंधन ने अभी भी युवा खिलाड़ी पर अपना भरोसा दिखाया है और उन्हें लगातार माैके भी दिए जा रहे हैं। इसके अलावा, वे निकट भविष्य में भी ऐसा ही करते रहना चाहते हैं। अब एक पूर्व कीवी कप्तान व माैजूदा समय बाैतर कमेंटेटर भूमिका निभाने वाले महान शख्स ने ऋषभ पंत का समर्थन किया है क्योंकि उन्हें लगता है कि पंत अपनी प्रतिभा के दम पर अपना नाम जरूर बनाएंगे।
22 वर्षीय पंत को टीम इंडिया में अनुभवी विकेटकीपर एमएस धोनी के प्रतिस्थापन के रूप में चुना गया, जो अपने करियर के अंतिम दौर में बढ़ रहे हैं। प्रतिभाशाली पंत से बहुत उम्मीदें थीं लेकिन वह अधिकांश मौकों पर असफल रहे। अचानक, उनके बल्ले ने रन बनाना बंद कर दिया है, जबकि उन्हें सीमित ओवर प्रारूप में अपनी खराब विकेटकीपिंग के लिए आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है। लेकिन पूर्व क्रिकेट इयान स्मिथ ने कहा कि वो एक दिन बड़ा क्रिकेटर बनेगा। उन्होंने कहा, "हम पंत में बहुत कुछ देखने जा रहे हैं। यह सिर्फ गेम खेलने के बारे में नहीं है बल्कि इसे जीने के बारे में है। हो सकता है, उसे कुछ चीजें सीखनी हों और वे टीम प्रबंधन से धैर्य के गुण सिखा रहे हों। ऋषभ पंत का नाम भारतीय क्रिकेट में बड़ा होगा। मेरी यह बात याद रखना।'' इयान स्मिथ ने मिड-डे के हवाले से यह बयान दिया।
अब तक, पंत ने एकदिवसीय मैचों में 26.7 की औसत से 374 रन बनाए हैं। इस बीच, T20I में वही कहानी जारी रही जहां उनका करियर औसत 20.5 रहा। फिलहाल, ऋषभ पंत के पक्ष में कुछ नहीं हो रहा है लेकिन भारतीय टीम प्रबंधन उन्हें राष्ट्रीय टीम में अपनी योग्यता साबित करने के अवसर प्रदान कर रहा है। ऋषभ पंत इस समय न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं जहां वह दो मैचों की श्रृंखला के 2वें टेस्ट में खेल रहे हैं। उम्मीद की जा रही थी कि वह कुछ शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। युवा खिलाड़ी ने पहले टेस्ट में 19 और 25 के स्कोर को दर्ज किया और उसके बाद दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 12 रन बनाकर आउट हुए।