For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आईसीसी विश्‍वकप क्रिकेट 2015 का विस्‍तृत कार्यक्रम

मेलबर्न। क्रिकेट का बुखार धीरे-धीरे चढ़ने लगा है। क्रिकेट प्रेमियों की बात करें तो उनके लिये आज से ही उल्‍टी गिनती शुरु हो गई है क्‍योंकि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 2015 में होने वाले विश्वकप के पूरे कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। विश्वकप में कुल 49 मैच खेले जाएंगे और क्रिकेट का ये विश्‍व युद्ध 44 दिनों तक चलेगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीमों के बीच 14 फरवरी को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा, जबकि फाइनल मेलबर्न में होना है और सिडनी तथा ऑकलैंड सेमीफाइनल मैचों की मेजबानी करेंगे।

मेजबान शहरों में आस्ट्रेलिया का एडिलेड, ब्रिस्बेन, कैनबरा, होबार्ट, मेलबर्न, पर्थ और सिडनी शामिल हैं जबकि न्यूजीलैंड में विश्वकप मैच ऑकलैंड, क्राइस्टचर्च, डुनेडिन, नेपियर, नील्सन, हेमिल्टन और वेलिंग्टन में खेले जाएंगे। वर्ल्‍ड कप में हिस्सा लेने वाले देशों को दो समूहों में विभाजित किया गया है। तो चलिए दोनों समूहों में शामिल क्रिकेट टीमों और वर्ल्‍ड कप 2015 के मैचों के विस्‍तृत कार्यक्रम पर चर्चा कर लेते हैं।

ग्रुप ए (Group A)

ग्रुप ए में इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, श्रीलंका, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, क्वालीफायर 2 एवं क्वालीफायर 3 शामिल किए गए हैं।

ग्रुप बी (Group B)

ग्रुप बी में भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे, आयरलैंड एवं क्वालीफायर 4 को शामिल किया गया है।

वर्ल्‍डकप 2014 का विस्तृत कार्यक्रम

  • मैच-1, पूल-ए: श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड, हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च, 14 फरवरी
  • मैच-2, पूल-ए: इंग्लैंड बनाम आस्ट्रेलिया, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न, 14 फरवरी
  • मैच-3, पूल-बी: दक्षिण अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे, सेडॉन पार्क, हेमिल्टन, 15 फरवरी
  • मैच-4, पूल-बी: भारत बनाम पाकिस्तान, एडीलेड ओवल, एडीलेड, 15 फरवरी
  • मैच-5, पूल-बी: वेस्टइंडीज बनाम आयरलैंड, सैक्सटन ओवल, निल्सन, 16 फरवरी
  • मैच-6, पूल-ए: न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर 3, यूनिवर्सिटी ओवल, डुनेडिन, 17 फरवरी
  • मैच-7, पूल-ए: बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर 2, मनुका ओवल, कैनबरा, 18 फरवरी
  • मैच-8, पूल-बी: जिम्बाब्वे बनाम क्वालीफायर 4, सैक्सटन ओवल, निल्सन, 19 फरवरी
  • मैच-9, पूल-ए: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, वेलिंग्टन रीजनल स्टेडियम, वेलिंग्टन, 20 फरवरी
  • मैच-10, पूल-बी: पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज, हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च, 21 फरवरी
  • मैच-11, पूल-ए: आस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, गाब्बा, ब्रिस्बेन, 21 फरवरी
  • मैच-12, पूल-ए: श्रीलंका बनाम क्वालीफायर 2, यूनिवर्सिटी ओवल, डुनेडिन, 22 फरवरी
  • मैच-13, पूल-बी: दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न, 22 फरवरी
  • मैच-14, पूल-ए: इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर 3, हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च, 23 फरवरी
  • मैच-15, पूल-बी: वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे, मनुका ओवल, कैनबरा, 24 फरवरी
  • मैच-16, पूल-बी: आयरलैंड बनाम क्वालीफायर 4, गाब्बा, ब्रिस्बेन, 25 फरवरी
  • मैच-17, पूल-ए: क्वालीफायर 2 बनाम क्वालीफायर 3, यूनिवर्सिटी ओवल, डुनेडिन, 26 फरवरी
  • मैच-18, पूल-ए: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न, 26 फरवरी
  • मैच-19, पूल-बी: दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी, 27 फरवरी
  • मैच-20, पूल-ए: आस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, इडेन पार्क, ऑकलैंड, 28 फरवरी
  • मैच-21, पूल-बी: भारत बनाम क्वालीफायर 4, वाका, पर्थ, 28 फरवरी
  • मैच-22, पूल-ए: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, वेलिंग्टन रीजनल स्टेडियम, वेलिंग्टन, एक मार्च
  • मैच-23, पूल-बी: पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे, गाब्बा, ब्रिस्बेन, एक मार्च
  • मैच-24, पूल-बी: दक्षिण अफ्रीका बनाम आयरलैंड, मनुका ओवल, कैनबरा, तीन मार्च
  • मैच-25, पूल-बी: पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर 4, मैक्लीन पार्क, नेपियर, चार मार्च
  • मैच-26, पूल-ए: आस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर 2, वाका, पर्थ, चार मार्च
  • मैच-27, पूल-ए: बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर 3, सैक्सटन ओवल, निल्सन, पांच मार्च
  • मैच-28, पूल-बी: भारत बनाम वेस्टइंडीज, वाका, पर्थ, छह मार्च
  • मैच-29, पूल-बी: दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान, इडेन पार्क, ऑकलैंड, सात मार्च
  • मैच-30, पूल-बी: जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड, बेलीरिवे ओवल, होबार्ट, सात मार्च
  • मैच-31, पूल-ए: न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर 2, मैक्लीन पार्क, नेपियर, आठ मार्च
  • मैच-32, पूल-ए: आस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी, आठ मार्च
  • मैच-33, पूल-ए: इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश, एडीलेड ओवल, एडीलेड, नौ मार्च
  • मैच-34, पूल-बी: भारत बनाम आयरलैंड, सेडॉन पार्क, हेमिल्टन, 10 मार्च
  • मैच-35, पूल-ए: श्रीलंका बनाम क्वालीफायर 3, बेलीरिवे ओवल, होबार्ट, 11 मार्च
  • मैच-36, पूल-बी: द.अफ्रीका बनाम क्वालीफायर 4, वेलिंग्टन रीजनल स्टेडियम, वेलिंग्टन, 12 मार्च
  • मैच-37, पूल-ए: बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, सेडॉन पार्क, हेमिल्टन, 13 मार्च
  • मैच-38, पूल-ए: इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर 2, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी, 13 मार्च
  • मैच-39, पूल-बी: भारत बनाम जिम्बाब्वे, इडेन पार्क, ऑकलैंड, 14 मार्च
  • मैच-40, पूल-ए: आस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर 3, बेलीरिवे ओवल, होबार्ट, 14 मार्च
  • मैच-41, पूल-बी: वेस्टइंडीज बनाम क्वालीफायर 4, मैक्लीन पार्क, नेपियर, 15 मार्च
  • मैच-42, पूल-बी: पाकिस्तान बनाम आयरलैंड, एडीलेड ओवल, एडीलेड, 15 मार्च

क्वार्टर फाइनल दौर

  • मैच-43: क्वार्टरफाइनल 1, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी, 18 मार्च
  • मैच-44: क्वार्टरफाइनल 2, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न, 19 मार्च
  • मैच-45: क्वार्टरफाइनल 3, एडीलेड ओवल, एडीलेड, 20 मार्च
  • मैच-46: क्वार्टरफाइनल 4, वेलिंग्टन रीजनल स्टेडियम, वेलिंग्टन, 21 मार्च

सेमीफाइनल और फाइनल दौर

  • मैच-47: सेमीफाइनल 1, इडेन पार्क, ऑकलैंड, 24 मार्च
  • मैच-48: सेमीफाइनल 2, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी, 26 मार्च
  • मैच-49: फाइनल, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न, 29 मार्च

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+