For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC T20 World Cup: 19 रन पर खो दिये थे 6 विकेट, फिर विश्व कप के लिये क्वालिफाई कर रचा इतिहास

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप टी20 क्वॉलिफायर में रविवार का दिन कई मायनों में एतिहासिक साबित हुआ। जहां ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने अपने 33वें जन्मदिन पर करियर की पहली टी20 सेंचुरी लगाई वहीं आईसीसी विश्व कप टी20 क्वालिफॉयर में पहली बार पापुआ न्यू गिनी ने विश्व कप के लिए क्वॉलिफाई कर के इतिहास रच दिया। पापुआ न्यू गिनी के अलावा आयरलैंड की टीम ने भी विश्व कप के लिए क्वॉलिफाई किया है। हालांकि इस रोमांचक मैच में पापुआ न्यू गिनी की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने महज 4 ओवर्स में 19 रन बनाकर 6 विकेट खो दिये थे लेकिन नोरमन वानुआ ने 48 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेलकर उनकी लाज बचाई। नोरमन का यह टी20 मैच में सर्वोच्च स्कोर है। इस दौरान नोरमन ने 7वें विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी भी की।

और पढ़ें: 12 दिग्गज खिलाड़ी जिन्होंने खेल छोड़ एक्टिंग में आजमाई किस्मत, जानें कितने हिट और फ्लॉप रहे

दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम में हुए मैच में पापुआ न्यू गिनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 118 रन बनाए और केन्या की टीम के सामने 119 रनों का लक्ष्य दिया।

टेबल में टॉप पर रही पीएनजी की टीम

लक्ष्य का पीछा करने उतरी केन्या की टीम के लिये यह भी आसान नहीं रहा और उसने महज 73 रन बनाये और ऑल आउट हो गई। नोरमन ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और 19 रन देकर दो विकेट झटके। पीएनजी के लिए पोकाना और वाला ने 3-3 विकेट लिए। वहीं डेमियन रावु और वानुआ ने 2-2 विकेट हासिल किए।

नतीजा केन्या की टीम 73 रनों पर ऑल आउट हो गई और पापुआ न्यू गिनी की टीम को 45 रनों से जीत मिली। इस जीत के साथ पीएनजी की टीम ग्रुप ए में 6 में से 5 मैच जीतकर टॉप पर रही।

नीदरलैंंड और स्कॉटलैंड के मैच पर टिकी थी किस्मत

गौरतलब है कि पीएंडजी की टीम को विश्व कप में क्वॉलिफाई करने के लिए नीदरलैंड और स्कॉटलैंड के मैच के नतीजे का भी इंतजार करना था। नीदरलैंड को 12.3 ओवर में स्कॉटलैंड को हराना था लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो सका और यहीं से पापुआ न्यू गिनी के लिए राह आसान हो गई। स्कॉटलैंड ने 8 विकेट पर 130 रन बनाए थे जवाब में नीदरलैंड ने 17 ओवर में छह विकेट पर 131 रन बनाकर मैच तो जीत लिया लेकिन वह पीएनजी को क्वॉलिफाइ करने से नहीं रोक पाई।

पीएनजी ने रचा इतिहास, आयरलैंड ने भी किया क्वालिफाई

इसके बाद नीदरलैंड की टीम के प्रदर्शन ने उनकी मदद की और पीएनजी की टीम टेबल पर टॉप पर रही और अगले साल साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए सीधा क्वॉलिफाइ कर गई।

पीएनजी के अलावा आयरलैंड ने भी टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाइ कर लिया है। उसने ग्रुप बी में 6 मैचों में 4 जीते और बेहतरीन नेट रनरेट के साथ टॉप पर रही और अब वो अगले साल ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप खेलेगा।

Story first published: Monday, October 28, 2019, 10:43 [IST]
Other articles published on Oct 28, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+