For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वर्ल्ड कप 2019 : 200 से ज्यादा देश देख सकेंगे मैच, भारत में 7 भाषाओं में होगी कवरेज

नई दिल्ली। वर्ल्ड कप 2019 के लिए ICC ने ब्रॉडकास्ट और डिजिटल डिस्ट्रीब्यूशन प्लान्स की घोषणा की है, जिससे दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों को टेलीविजन, रेडियो और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर टूर्नामेंट से जुड़ने की सुविधा मिलेगी। आईसीसी ने इस बड़े टूर्नामेंट का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के अलावा 25 साझेदारों के साथ 200 से ज्यादा देशों में करना सुनिश्चित किया है। भारत में इस टूर्नामेंट को सात क्षेत्रीय भाषाओं के प्रसारित किया जाएगा। इसके लिए 50 कमेंटेटर भी चुने गए हैं।

स्टार स्पोर्ट्स भारत में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, बंगला और मराठी में वर्ल्ड कप का प्रसारण करेगा। इन में 12 मैचों को एशियानेट प्लस के माध्यम से मलयालम में भी प्रसारित किया जाएगा। इसके लिए 50 कमेंटेटरों की टीम बनाई गई है। यह पहली बार होगा जब अफगानिस्तान में क्रिकेट वर्ल्ड कप का प्रसारण होगा। देश की सरकारी प्रसारक रेडियो टेलीविजन अफगानिस्तान इसका प्रसारण करेगा। भारत और भारतीय उपमहाद्वीप में लगभग 30 करोड़ दर्शक स्टार स्पोर्ट्स के डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर वर्ल्ड कप के मैचों को देख सकेंगे।

बता दें कि वर्ल्ड कप का यह 12वां टूर्नामेंट होने जा रहा है जो इंग्लैंड एंड वेल्स में आयोजित होगा। इस विश्व कप में कुल मिलाकर 46 दिन में 48 मैच खेले जाएंगे। इनमें सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले शामिल हैं। कुल 10 टीमें इस वर्ल्ड कप का हिस्सा बनेंगी और इसमें अफगानिस्तान भी शुमार है। अफगानिस्तान ने हाल ही में संपन्न एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करके हर क्रिकेट प्रेमी का दिल जीता। पहला मैच 30 मई को मेजबान इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच ओवल में खेला जाएगा।

Story first published: Wednesday, May 22, 2019, 13:17 [IST]
Other articles published on May 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+