U19 विश्वकप 2018: ये रहा पूरा शेड्यूल, पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत
लंदन। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को अंडर-19 विश्व कप क्रिकेट टूर्नमेंट के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। तीन बार के चैंपियन भारत का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। यह टूर्नमेंट का उद्घाटन मैच होगा। इस टूर्नमेंट की शुरुआत अगले साल 13 जनवरी को होगी और समापन तीन फरवरी को होगा। इस बार अंडर-19 विश्वकप की मेजबानी न्यूजीलैंड कर रहा है।
इस टूर्नामेंट की शुरुआत अगले साल 13 जनवरी को होगी और समापन तीन फरवरी को होगा। अंडर-19 विश्व कप के लिए भारतीय टीम को ग्रुप-बी में ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे और पापुआ न्यू गिनी के साथ रखा गया है।
आपको बता दें कि टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले भारत का सामना अभ्यास मैचों में नौ जनवरी को दक्षिण अफ्रीका और 11 जनवरी को केन्या में होगा। इसके अलावा, इस टूर्नमेंट में मौजूदा विजेता वेस्ट इंडीज का पहला मुकाबला मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा।
हर ग्रुप में शीर्ष स्तर की दो टीमें सुपर लीग में शामिल होंगी, वहीं बाकी बची आठ टीमें प्लेट चैंपियनशिप में नजर आएंगी। इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच हेग्ले ओवल मैदान पर 29 और 30 जनवरी को खेले जाएंगे। इसके अलावा, फाइनल मैच तीन फरवरी को बे ओवल मैदान पर खेला जाएगा।
ग्रुप ए की टीमेंः-
विंडिज, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, केन्या
ग्रुप बी की टीमेंः-
भारत, ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे, पापुआ न्यू गिनी
ग्रुप सी की टीमेंः-
बांग्लादेश, कनाडा, इंग्लैंड, नामीबिया
ग्रुप डी की टीमेंः-
पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
