For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

U19 CWC: ICC की टीम में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा, बांग्लादेशी प्लेयर को मिली कमान

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका में संपन्न हुए आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में बांग्लादेश की टीम के पहली बार चैम्पियन बनने के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने अपनी विश्व कप टीम की लिस्ट जारी की है। इस टीम में फाइनल मुकाबला खेलने वाली भारत-बांग्लादेश के सबसे ज्यादा 3-3 खिलाड़ी शामिल किये गये हैं जबकि अफगानिस्तान-वेस्टइंडीज के 2-2 खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है।

और पढ़ें: IND vs NZ: विराट कोहली, शिखर धवन को पीछे छोड़ नंबर 1 बने श्रेयस अय्यर, बनाया बड़ा रिकॉर्ड

आईसीसी की ओर से घोषित की गई 12 सदस्यीय टीम में एक खिलाड़ी श्रीलंका और एक खिलाड़ी कनाडा की टीम से शामिल किया गया है। वहीं इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलियाई टीम के किसी भी खिलाड़ी को विश्व कप की इस टीम में जगह नहीं दी गई है।

और पढ़ें: IND vs NZ: इन 5 कारणों के चलते भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ गंवाई सीरीज

बांग्लादेश के कप्तान अकबर अली को मिली कमान

बांग्लादेश के कप्तान अकबर अली को मिली कमान

आईसीसी की ओर से जारी की गई इस टीम की कमान बांग्लादेश को खिताब जिताने वाले कप्तान अकबर अली को दी गई है। इस टीम में उनके अलावा बांग्लादेश के दो और खिलाड़ियों शहादत हुसैन और महमूदुल हसन जॉय को भी टीम में शामिल किया गया है। बांग्लादेश की टीम ने फाइनल मुकाबले में भारत को 3 विकेट से हराकर जीत हासिल की थी।

टीम में शामिल हुए यह 3 भारतीय खिलाड़ी

टीम में शामिल हुए यह 3 भारतीय खिलाड़ी

आईसीसी की ओर से जारी की गई अंडर-19 विश्व कप की टीम में भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, रवि बिश्नोई और तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी को शामिल किया गया है। जहां यशस्वी जायसवाल ने विश्व कप के इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाये वहीं रवि बिश्नोई ने विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का काम किया।

यशस्वी जायसवाल ने विश्व कप में खेली गई 6 पारियों में 400 से ज्यादा रन बनाये और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अव़़ॉर्ड भी जीती। वहीं रवि बिश्नोई ने इतने ही मैच में महज 10.64 की औसत से 17 विकेट हासिल किये। कार्तिक त्यागी ने भी 13.90 की औसत से 11 विकेट चटकाये।

अफगानिस्तान-वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने भी मचाया धमाल

अफगानिस्तान-वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने भी मचाया धमाल

आईसीसी की ओर से जारी की गई इस टीम में अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के दो-दो खिलाड़ियों को जगह दी गई हैं। कनाडा के अकील कुमार को 12वें खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल किया गया है।

टीम को पांच सदस्यों की समिति द्वारा चुना गया जिसमें आईसीसी के प्रतिनिधि मैरी गॉडबीर, इयान बिशप, रोहन गावस्कर और नताली जर्मनोस के अलाव ईएसपीएन क्रिकइन्फो के संवाददाता श्रेष्ठ शाह भी शामिल थे।

कुछ ऐसी है आईसीसी की अंडर-19 विश्व कप टीम

कुछ ऐसी है आईसीसी की अंडर-19 विश्व कप टीम

टूर्नामेंट की आईसीसी अंडर-19 विश्व कप टीम (बल्लेबाजी क्रम में):

यशस्वी जायसवाल (भारत), इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान), रविन्दु रसन्था (श्रीलंका), महमूदुल हसन जॉय (बांग्लादेश), शहादत हुसैन (बांग्लादेश), नईम यंग (वेस्ट इंडीज), अकबर अली (बांग्लादेश) (विकेटकीपर, कप्तान), शफीकुल्लाह गफरी (अफगानिस्तान), रवि बिश्नोई (भारत), कार्तिक त्यागी (भारत), जायदेन सील (वेस्टइंडीज), अकील कुमार (कनाडा)

Story first published: Wednesday, February 12, 2020, 7:10 [IST]
Other articles published on Feb 12, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+