For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC ने की T20 वर्ल्ड कप 2021 की तारीखों की घोषणा, यूएई और ओमान में होंगे मुकाबले

नई दिल्लीः हाल ही में बीसीसीआई ने इस बात से पर्दा उठा दिया था कि आईसीसी विश्व कप टी20 टूर्नामेंट अब भारत के बजाय संयुक्त अरब अमीरात में होगा। यह फैसला देश में कोरोनावायरस की स्थितियों को देखते हुए लिया गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने इस फैसले से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी को भी अवगत करा दिया है। अब आईसीसी ने इस मामले की आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि विश्व कप 2021 यूएई और ओमान में आयोजित किया जाएगा।

इसका मेजबान बीसीसीआई ही रहेगा और अब प्रतियोगिता की तारीखों का ऐलान भी हो गया है। आईसीसी ने जानकारी दी है कि यह प्रतियोगिता 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक यूएई और ओमान में चलेगी। खास बात यह है कि बीसीसीआई ने आईपीएल 2021 के अगले फेज को भी यूएई में ही कराने का फैसला किया हुआ है। आईपीएल का अगला चरण 29 सितंबर से शुरू हो जाएगा जिसका फाइनल मैच 15 अक्टूबर को होगा। हालांकि बीसीसीआई ने आईपीएल का अभी कोई शेड्यूल घोषित नहीं किया है ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वह विश्वकप और आईपीएल में थोड़ा बहुत गैप रखने के लिए शायद कार्यक्रम में कुछ फेरबदल करें।

टाइम्स ऑफ इंडिया से मिली जानकारी के अनुसार बीसीसीआई आईपीएल के शेड्यूल को लेकर काफी लचीला है और वह कोशिश कर रहा है कि 10 अक्टूबर को यह प्रतियोगिता समाप्त हो जाए और खिलाड़ियों को 1 सप्ताह मिल जाए। सौरव गांगुली ने भी टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए बताया था कि आईपीएल की वजह से विश्व कप में कोई दिक्कत नहीं आएगी क्योंकि वर्ल्ड कप के शुरुआती 12 मैच 8 टीमों के बीच क्वालीफायर के तौर पर खेले जाएंगे और यह मुकाबले ओमान में होंगे।

Story first published: Tuesday, June 29, 2021, 16:05 [IST]
Other articles published on Jun 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+