नयी दिल्ली। क्रिकेट वर्ल्ड कप की उलटी गिनती शुरू होते ही बड़ा फैसला किया गया है। क्रिकेट के महाकुंभ वर्ल्ड कप शुरु होने में महज दिन बचे है। वर्ल्ड कप के शुरु होने से पहले इस बार बड़ा बदलाव होगा। इसबार से वर्ल्ड कप में एक नहीं बल्कि दो विजेता टीमें हो सकती हैं।
आईसीसी के नए फैसलों के मुताबिक फाइनल में दो टीमों को वर्ल्ड कप ट्रॉफी साझा करनी पड़ सकती है। आपको बता दें कि इस बार से वर्ल्डकप में सुपर ओवर का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। ऐसे में अगर फाइनल में पहुंची दोनों टीमों के बीच मुकाबला टाई होता है तो दोनों टीमों को विजेता घोषित करने का निर्णय लिया जाएगा।
टाई के अलावा अगर बारिश अथवा किसी अन्य कारण से मैच रद्द होता है तो फाइनल मैच के लिए कोई रिज़र्व डे नहीं रखा गया है। ऐसी स्थिति में दोनों टीमों को संयुकित रूप से विश्व कप की ट्रॉफी सौंप दी जाएगी।