For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आईसीसी ने किया 'मोस्ट वैल्युएबल टीम' का ऐलान, नहीं चुना गया एक भी भारतीय

नई दिल्ली। आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 खत्म हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से मात दी। किस खिलाड़ी का कैसा प्रदर्शन रहा, इसपर चर्चा जारी है। इस बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने 2021 टी20 विश्व कप के खत्म होने के बाद टूर्नामेंट की 'मोस्ट वैल्युएबल टीम' का ऐलान किया। उनकी इस टीम में एक भी भारतीय खिलाड़ी को जगह नहीं मिल पाई है। आईसीसी ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों में से कुछ बेहतरीन खिलाड़ी चुनकर टीम का चयन किया है।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup : माईखेल हिंदी ने चुनी 'बेस्ट प्लेइंग इलेवन', सिर्फ 1 भारतीय को मिली जगह

आईसीसी ने 2021 टी20 विश्व कप का खिताब जीतनी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के तीन खिलाड़ियों को शामिल किया। साथ ही पाकिस्तान के बाबर आजम को कप्तान बनाया। बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्ताने सुपर 12 में बिना कोई मैच गंवाए सेमीफाइनल में प्रवेश किया था, लेकिन नाॅकआउट में उसे ऑस्ट्रेलिया से हार मिली। बाबर ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 303 रन बनाए हैं। इसके अलावा आईसीसी ने डेविड वॉर्नर, जोश हेजलवुड और एजम जम्पा शामिल हैंष वहीं इंग्लैंड के मोईन अली और जोस बटलर, साउथ अफ्रीका के एडम मार्करम और एनरिक नॉर्टजे, न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट, श्रीलंका के वानिंदु हसारंगा और चरिथ असालंका भी टीम का हिस्सा हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि आईसीसी ने 12वें खिलाड़ी के रूप में पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को चुना।

ICC T20 विश्व कप 2021 की चुनी गई टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन-
डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया) - 48.16 की एवरेट से 289 रन
जोस बटलर (विकेटकीपर) (इंग्लैंड) - 89.66 की एवरेज से 269 रन, पांच शिकार विकेट के पीछे भी किए
बाबर आजम (कप्तान, पाकिस्तान) - 60.60 की एवरेज से 303 रन
चरित असलांका (श्रीलंका)- 46.20 की एवरेज से 231 रन
एडेन मार्कराम (दक्षिण अफ्रीका) - 54.00 की एवरेज से 162 रन
मोईन अली (इंग्लैंड)- 131.42 के स्ट्राइक रेट से 92 रन, 11 के औसत से सात विकेट
वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका)- 9.75 की इकोनोमी से 16 विकेट
एडम जम्पा (ऑस्ट्रेलिया) - 12.07 की इकोनोमी से 13 विकेट
जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया) - 15.90 की एवरेज से 11 विकेट
ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड)- 13.30 की एवरेज से 13 विकेट
एनरिक नॉर्टजे (दक्षिण अफ्रीका) - 11.55 की एवरेज से 9 विकेट
12वां: शाहीन अफरीदी- 24.14 की एवरेज से सात विकेट'

आईसीसी की मोस्ट वैल्युएबल टीम
बाबर आज़म (कप्तान), डेविड वॉर्नर, जोस बटलर (विकेटकीपर), चरिथ असालंका, एडम मार्करम, मोईन अली, वानिंदु हसारंगा, एडम जम्पा, जोश हेडलवुड, ट्रेंट बोल्ट और एनरिक नॉर्टजे

Story first published: Monday, November 15, 2021, 17:12 [IST]
Other articles published on Nov 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+