PKL 2019: हरियाणा स्टीलर्स की जीत के हीरो रहे विकास कंडोला
नई दिल्ली: प्रो कबड्डी लीग सीजन 7 में हरियाणा स्टीलर्स की टीम रविवार (11 अगस्त) को अहमदाबाद में ट्रांसस्टेडिया इका एरिना में बेंगलुरु बुल्स के ऊपर 33-30 का स्कोर करने में सफल रही। यह जीत हरियाणा स्टीलर्स की जहां दूसरी थी तो वहीं यह बेंगलुरु बुल्स की तीन मैचों की जीत का सिलसिला भी तोड़ गई है। विकास कंडोला ने अपने सुपर 10 के साथ हरियाणा स्टीलर्स के लिए हीरो का काम करने वाला प्रदर्शन किया।
हालांकि शुरुआत बेंगलुरु बुल्स की अच्छी रही और उन्होंने 6-1 की लीड भी ले ली लेकिन विकास कंडोला के टच पॉइंट और धर्मराज चेरालथन की सुपर टैकल ने हरियाणा स्टीलर्स को बेंगलुरु बुल्स की बढ़त तोड़ने में मदद की। इसके बाद भी कप्तान रोहित ने तेजी से सफलता हासिल करते हुए तीन अंक बनाए।
बेंगलुरु बुल्स के डिफेंस ने नवीन को छकाने में कोई गलती नहीं की और मैच का पहला ऑल आउट हरियाणा के खाते में जुड़ गया। इसके बाद हालांकि हरियाणा ने दमदार वापसी की। हॉफ टाइम की समाप्ति तक हरियाणा 16-17 से पिछड़ रही थी।
इसके बाद विनय ने शानदार रेड मारी और आशीष सांगवान को आउट किया। यहां से मैच बराबरी पर पहुंच गया। हालांकि बुल्स ने फिर से वापसी की और दो अंकों की बढ़त ले ली। विनय को अमित शेराऑन ने टैकल किया। यहीं से विकास ने कमाल दिखाते हुए 11 टैकल अंक हासिल किए और हरियाणा ने जीत दर्ज कर ली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
