For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC ने की वर्ल्ड टेस्ट चैम्पयिनशिप 2021-23 के शेड्यूल की घोषणा, जानिए भारत के मुकाबले

नई दिल्लीः आईसीसी ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अगले दौर का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। टेस्ट चैंपियनशिप 2 साल की साइकिल के तहत चलती है और अब 2021 से 2023 तक के बीच में इसका अगला संस्करण चला जाएगा। पहले एडिशन की विजेता न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम थी और भारत ने रनर-अप के तौर पर समाप्त किया था। आइए देखते हैं टीम इंडिया को आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अगले संस्करण में किस-किस टीमों से मुकाबला करने हैं।

भारत अपने घर में श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम से खेलेगा जबकि विदेशों में इंग्लैंड, बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका का दौरा करेगा। आईसीसी ने दौरे के कार्यक्रम के साथ-साथ आईसीसी ने टेस्ट चैंपियनशिप के कार्यक्रम के साथ-साथ नए प्वाइंट सिस्टम को भी की भी घोषणा की है। जैसे कि पहले ए़डिशन में हुआ था, दूसरे संस्करण में भी 9 टीमें आपस में 6 सीरीज खेलेगी और इसकी अंतिम समय सीमा 31 मार्च 2023 होगी।

इन 6 सीरीज में तीन श्रंखला घर में और तीन विदेशों में होंगी। डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड की टीम दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और श्रीलंका से अपने घर में मुकाबला करेगी जबकि भारत, पाकिस्तान और इंग्लैंड से उनके घर में जाकर खेलेगी।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आईसीसी से बात करते हुए बताया कि वह अगले साइकिल में पूरी ऊर्जा के साथ जुड़ेगे जो कि इंग्लैंड के खिलाफ भारत की अगले महीने होने वाली सीरीज के साथ शुरू हो रही है। दूसरी और केन विलियमसन भी जानते हैं कि टाइटल को डिफेंड करना इतना आसान नहीं होगा और उन्होंने बताया है कि यह एक नई चुनौती होने जा रही है लेकिन उनकी टीम का मकसद यही रहेगा कि वह विदेशों में होने वाले दौरों में भी अपने परफॉर्मेंस के स्तर को बरकरार रखें।

अंग्रेज कप्तान जो रूट का कहना है कि आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में के अगले संस्करण में इंग्लैंड क्रिकेट टीम की शुरुआत पिछले एडिशन के फाइनलिस्ट (भारत) से हो रही है जो कि अपने आप में एक चैलेंज है।

Story first published: Wednesday, July 14, 2021, 13:16 [IST]
Other articles published on Jul 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+