Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पटना को हराकर पुनेरी पल्टन ने दर्ज की सीजन की पहली जीत

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 के 26वें मुकाबले में पुनेरी पल्टन ने पटना पाइरेट्स को हराकर सीजन में पहली जीत हासिल कर ली है। पुणे ने पटना को 35-28 से 21 अंकों से मात दी। पटना की ओर से प्रदीप नरवाल ने 13 रेड में 6 अंक जुटाए, जबकि जयदीप ने 3 टैकल अंक टीम के लिए बनाए। वहीं पुणे की तरफ से पंकज मोहिते ने 8 रेड में इतने ही अंक जुटाए, जबकि अमित कुमार ने 4 टैकल प्वाइंट्स अपने नाम किए।

पटना पाइरेट्स की घर में यह लगातार दूसरी हार है। पुणे ने लगातार तीन हार के बाद आखिरकार इस टूर्नामेंट अपना जीत का खाता खोल लिया। पुणे फिलहाल 4 में से 1 मैच जीतकर 11वें पायदान पर है। वहीं पटना 5 में से 3 मैच गंवाकर 8वें स्थान पर है। पहले हाफ के बाद पुनेरी पल्टन 20-10 से आगे थी और एक समय उन्होंने मैच में 14-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। इस दौरान पटना की टीम एक बार ऑल आउट भी हुई। हालाँकि पटना ने फिर कुछ हद तक वापसी की और 14वें मिनट में पुनेरी पल्टन को भी ऑल आउट कर दिया, लेकिन पुनेरी ने पटना को पूरी तरह से वापसी का मौका नहीं दिया। पहले हाफ में पुनेरी की तरफ से अमित कुमार ने 6, मंजीत ने 4 और पवन कादियान ने 3 अंक हासिल किये। पटना की तरफ से परदीप ने पहले हाफ में तीन अंक हासिल किये लेकिन रेडिंग में उनका साथ किसी ने नहीं दिया।

दूसरे हाफ के पहले 10 मिनट में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला और परदीप ने वापसी की कोशिश की, लेकिन पुनेरी पलटन ने अपनी बढ़त को कम नहीं होने दिया। 32वें मिनट में पंकज मोहिते ने शानदार सुपर रेड किया और पटना की टीम ऑल आउट हुई, साथ ही यहाँ से उनकी वापसी के सारे रास्ते भी बंद हो गए। पुनेरी पलटन की तरफ से अमित के अलावा पंकज मोहिते ने 8, मंजीत ने 5 और गिरीश एर्नाक ने 5 अंक हासिल किये। पटना की तरफ से परदीप के अलावा किसी ने तीन से ज्यादा अंक नहीं लिए।

पुणेरी पल्टन:
कादियान, अमित कुमार, इमाद निया।
डिफेंडर: शुभम शिंदे, हाजी ताजिक, गिरीश एर्नाक, सुरजीत सिंह, सतपाल, दीपक यादव, जे शाहाजी।
ऑलराउंडर: अमित कुमार, संदीप, सागर बी. कृष्णा।

पटना पाइरेट्स:
रेडर: आशीष, जैंग कुन ली, मोहम्मद इस्माइल मगशूदलू महाली, मोहित, नवीन, प्रदीप नरवाल, पूरण सिंह, राजीवरसिंह प्रताप राव चव्हाण।
डिफेंडर: महेंद्र चौधरी, नीरज कुमार, जयदीप, सुरेंद्र नाडा, बिंटू नरवाल, जवाहर डागर।
ऑलराउंडर: हादी ओशटोरक, रवींद्र, साहिल मन्न, विकास जागलान।

Story first published: Sunday, August 4, 2019, 23:03 [IST]
Other articles published on Aug 4, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+