ICC की पहली स्वतंत्र महिला निदेशक बनीं पेप्सिको की सीईओ इंदिरा नूई
नई दिल्ली। पेप्सीको की सीईओ इंदिरा नूई को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की पहली स्वतंत्र महिला निदेशक नियुक्त किया गया है। नूई जून 2018 में बोर्ड से जुड़ेंगी। नूयी को विश्व की सबसे ताकतवर महिलाओं में से एक माना जाता है।
इंदिरा नूई ने शुक्रवार को आईसीसी की एक प्रेस रिलीज में कहा , 'मैं क्रिकेट को प्यार करती हूं। मैंने अपने कॉलेज के दिनों में क्रिकेट खेला है और इससे बहुत कुछ सीखा है। इस भूमिका के लिए आईसीसी से जुड़ने वाली पहली महिला बनकर मैं रोमांचित हूं। बोर्ड, आईसीसी साझेदारों और क्रिकेटरों के साथ काम करने का मुझे इंतजार है।'
स्वतंत्र निदेशक पद पर महिला की नियुक्ति का फैसला जून 2017 में हुई आईसीसी की पूर्ण काउंसिल की बैठक में लिया गया था। ये आईसीसी की क्रिकेट की वैश्विक संचालन में सुधार की कोशिशों का हिस्सा है।
आईसीसी के चेयरमैन शशांक मनोहर ने इंदिरा की नियुक्ति पर कहा, 'हमें इंदिरा का आईसीसी में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। एक और स्वतंत्र डायरेक्टर खासकर महिला की नियुक्ति हमारे संचालन में सुधार की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। इंदिरा जैसे व्यक्ति का जुड़ना क्रिकेट के लिए वैश्विक स्तर पर शानदार है। दुनिया में उनकी पहचान बिजनेस जगत के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में से है, जो एक दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक चला रही हैं।' बता दें कि स्वतंत्र निदेशक की नियुक्ति दो साल के लिए होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
