प्रो कबड्डी लीग 2019 : बंगाल वाॅरियर्स की बड़ी जीत, पुनेरी पलटन को मिली लगातार तीसरी हार
नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 के 17वें मुकाबले में बंगाल वाॅरियर्स ने पुनेरी पलटन पर 20 अंकों के साथ शानदार जीत दर्ज की। दोनों के बीच मुकाबला 43-23 अंकों के साथ समाप्त हुआ। पुनेरी पलटन की यह लगातार तीसरी हार रही। इससे पहले उसे हरियाणा स्टीलर्स और यू मुम्बा के खिलाफ बैक-टू-बैक हार का सामना करना पड़ा था। वहीं बंगाल की यह तीसरे मैच में दूसरी जीत रही।
मैच शुरू होते ही बंगाल के रेडर्स पुनेरी पलटन पर भारी पड़ते नजर आए। मैच के पहले हाफ में ही बंगाल ने 9 अंकों की बढ़त बना ली। पहला हाफ 18-9 के साथ समाप्त हुआ। दूसरे हाफ में भी पुनेरी पलटन टीम वार नहीं कर सकी। इसमें उनके खिलाड़ियों ने 14 तो बंगाल ने 25 अंक बटोर लिए।
इस मुकाबले में बंगाल को 22 रेड प्वाइंट्स, 12 टैकल प्वाइंट्स, 6 आलआउट और 3 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, पुनेरी को 13रेड प्वाइंट्स, 9 टैकल प्वाइंट्स और 1 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। लीग के इतिहास में इस मुकाबले से पहले बंगाल और पुनेरी अब तक 4 बार एक-दूसरे के खिलाफ मैच पर उतर चुकी थीं, जिसमें से 2 बार बंगाल ने जबकि 1 ही बार पुनेर ने जीत दर्ज की थी जबकि एक मैच ड्रा पर समाप्त हुआ था।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
बंगाल वॉरियर्स की टीम :
रेडर : भुवनेश्वर गौर, के प्रपंजन, मनिंदर सिंह, मोहम्मद तागी महाली, राकेश नरवाल, रवींद्र रमेश कुमावत, सुकेश हेगड़े।
डिफेंडर : नवीन नरवाल, साहिल, विजय थंगदुरई, अमित, बलदेव सिंह, जीवा कुमार, विराज विष्णु लंगड़े, आदर्श टी, धमेंद्र सिंह, रिंकू नरवाल।
ऑलराउंडर : आमिर धूमल, अविनाश एआर, मोहम्मद इस्माइल नबीबख्श।
पुणेरी पलटन:
रेडर: नितिन तोमर, दर्शन कादियान, मनजीत, पवन कुमार कादियान, अमित कुमार, इमाद निया।
डिफेंडर: शुभम शिंदे, हाजी ताजिक, गिरीश एर्नाक, सुरजीत सिंह, सतपाल, दीपक यादव, जे शाहाजी।
ऑलराउंडर: अमित कुमार, संदीप, सागर बी. कृष्णा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
