Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

T-20 : भारत ने दूसरे मैच में भी विंडीज को राैंदा, सीरीज पर किया कब्जा

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने दूसरे टी20 मैच में विंडीज को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 22 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त बना ली है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में विंडीज ने 15.3 ओवर में 4 विकेट पर 98 रन बनाए। इसी स्कोर पर खराब मौसम की वजह से मैच को रोकना पड़ा। इसके बाद मैच शुरू नहीं हो सका और भारत को DLS के तहत 22 रनों से विजेता घोषित किया गया।

रोहित शर्मा के अर्धशतक की बदाैलत भारत ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विंडीज के सामने 168 रनों का लक्ष्य रखा। रोहित ने 51 गेंदों में 67 रनों की शानदार पारी खेली जिसमें 6 चाैके व 3 छक्के शामिल रहे। भारत की शुरुआत अच्छी रही। धवन और रोहित की सालामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 7 ओवर में 67 रन जोड़े। हालांकि इसके बाद शिखर धवन ज्यादा देर तक रोहित का साथ ने दे पाए और 23 रन बनाकर कीमो पॉल की गेंद पर बोल्ड हो गए।

उसके बाद कप्तान विराट कोहली और रोहित ने भारत की पारी को संभाला और टीम के स्कोर को 100 रनों के पार पहुंचाया दिया। हालांकि अंतिम ओवरों में नियमित अंतराल पर विकेट गिरने की वजह से भारतीय टीम अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाई और 20 ओवर में 5 विकेट पर 16 रन बना पाई। तेज गेंदबाज ओशाने थॉमस ने शेल्डन कॉट्रेल 2-2 और कीमो पॉल के खाते एक विकेट गया।

भारत ने यहां पर पहला टी20 मुकाबला 4 विकेट से भले ही जीत लिया था लेकिन उसका प्रदर्शन आत्मविश्वास जगाने वाला नहीं रहा। गेंदबाजी यूनिट से शानदार काम करते हुए मेजबान विंडीज को मात्र 95 रनों पर समेट दिया था। जवाब में टीम इंडिया को ये छोटा सा लक्ष्य हासिल करने में भी पसीने छूट गए थे।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन):
एविन लुईस, सुनील नरेन, निकोलस पूरन (डब्ल्यू), कीरोन पोलार्ड, शिम्रोन हेटिमर, रोवमैन पॉवेल, कार्लोस ब्रैथवेट (सी), केमो पॉल, खैरी पियरे, शेल्डन कॉटरेल, ओशन थॉमस

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (सी), ऋषभ पंत (डब्ल्यू), मनीष पांडे, क्रुनाल पांड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, नवदीप सैनी, के खलील अहमद

Story first published: Monday, August 5, 2019, 0:10 [IST]
Other articles published on Aug 5, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+