For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अब कनाडा में होगी दे दनादन क्रिकेट, ग्लोबल टी-20 लीग कनाडा को मिली ICC से मंजूरी

नई दिल्ली। कनाडाई पीएम भले ही भारत में क्रिकेटा का लुफ्ट उठा रहे हों लेकिन बहुत जल्द ही अब उनके अपने देश में फटाफट क्रिकेट का डंका बजने जा रहा है। जी हां, दरअसल कनाडा की अपनी पहली घरेलू टी-20 लीग ग्लोबल टी-20 कनाडा को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ओर से स्वीकृति मिल गई है। गुरुवार को राजधानी दिल्ली में आयोजित एक समारोह में इसकी घोषणा की गई। इस लीग की शुरुआत इसी साल जुलाई में होगी।

बता दें कि भारत में आईपीएल, बांग्लादेश में बीपीएल, पाकिस्तान में पीएसएल जैसी क्रिकेट लीग ने दुनिया को क्रिकेट के कई बड़े सितारें दिए हैं। इसी तर्ज पर अब कनाडा क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा। इस लीग की अवधारणा, प्रणाली और प्रबंधन मर्करी ग्रुप ने देश में आधिकारिक क्रिकेट निकाय-क्रिकेट कनाडा के साथ मिलकर किया है।

आपको बता दें कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपने भारत दौरे के अंतिम चरण में गुरुवार को राजधानी दिल्ली के एक स्कूल में आयोजित समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान, एक बल्ले पर हस्ताक्षर करते हुए ट्रूडो ने ग्लोबल टी-20 कनाडा को शुभकामनाएं दीं।

खबरों की मानें तो कनाडा ग्लोबल लीग में 6 टीमें हिस्सा लेंगी। जिनके मैच टोरंटो के टोरंटो क्रिकेट स्केटिंग एवं कर्लिग क्लब, सनीब्रुक पार्क, माप्ले लीफ क्रिकेट क्लब में खेले जाएंगे। लीग में हिस्सा लेने वाली हर टीम में कनाडा के चार-चार खिलाड़ी शामिल हैं और अन्य अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी होंगे। बता दें कि इस लीग से कनाडा में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Story first published: Friday, February 23, 2018, 10:37 [IST]
Other articles published on Feb 23, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+