PKL 2019, Preview: जयपुर पिंक पैंथर्स और बंगाल वारियर्स के बीच कांटे का मुकाबला
नई दिल्ली: प्रो कबड्डी लीग के 7वें सीजन के 13वें मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर का मुकाबला शनिवार (27 जुलाई) को बंगाल वारियर्स से होने जा रहा है। इस सीजन में इन दोनों ही टीमों ने अपने-अपने ओपनिंग मैच ना केवल जीते हैं बल्कि विपक्षियों को बुरी तरह से धूल चटाई थी। मुंबई के होम लेग में शुरू होने जा रहा यह पहले दिन का दूसरा मुकाबला होगा। शाम 8 बजकर 30 मिनट पर शुरू होने वाला ये मुकाबला कांटे की टक्कर वाला साबित हो सकता है। सरदार वल्लभभाई पटेल इंडौर स्टेडियम में होने वाला ये मैच विराट कोहली की मौजूदगी का भी गवाह बनेगा।
इससे पहले जयपुर ने अपने चिर प्रतिद्वंदी यू मुंबा को 42-23 के बड़े अंतर से धूल चटाई थी। उस मैच में अमित हुड्डा ने 5 और कप्तान दीपक निवास हु़ड्डा ने सुपर 10 हासिल किया था।
जबकि बंगाल की टीम ने भी यूपी योद्धा को 48-17 के भारी अंतर से रौंदकर जीत की शुरुआत की थी। उस मैच में ईरान के मोहम्मद नबीबख्श ने सुपर 10 हासिल किया था। जबकि कप्तान मनिंदर सिंह ने 9 रेड अंक जुटाए थे। इनके अलावा बलदेव सिंह और रिंकू नरवाल का शानदार डिफेंस भी अपनी भूमिका में रहा था।
टीमों के मुख्य खिलाड़ियों की बात की जाए तो बंगाल वारियर्स की ओर से नजरें मनिंदर सिंह, मोहम्मद नबीबख्स और बलदेव सिंह पर होंगी। जबकि जयपुर की टीम से दीपक हुड्डा, दीपक नरवाल और संदीप कुमार धुल से काफी उम्मीदें होंगी। दोनों टीमों की संभावित 7 इस प्रकार हो सकती हैं-
जयपुर पिंक पैंथर्स: दीपक निवास हुड्डा (कप्तान), दीपक नरवाल, विशाल, अमित हुड्डा, संदीप कुमार ढुल्ल, सुनील सिद्घावली और नितिन रावल।
बंगाल वॉरियर्स: मनिंदर सिंह (कप्तान), के। प्रपंजन, मोहम्मद नबीबख्श, जीव कुमार, रिंकू नरवाल, बलदेव सिंह और नवीन नरवाल
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
