For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टी-20 के बाद अब टी-10 का दिखेगा रोमांच, आईसीसी ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। क्रिकेट के खेल ने अपने इस लंबे सफर में कई पड़ाव देखे हैं, बस खास बात यही रही है कि हर पड़ाव में इस खेल ने लोकप्रियता की बुलंदियों को छुआ है। इस खेल ने 6 दिन के टेस्ट से लेकर टी-20 तक का सफर तया किया है, नियमों में बदलाव की बात हो या फिर खेल की तकनीक में बदलाव क्रिकेट ने हमेशा कुछ अलग करने की कोशिश की है। अब इसी तरह क्रिकेट में एक और नया प्रयोग होने जा रहा है दरअसल अब आईसीसी ने टी 20 से भी छोटे यानी टी10 फॉर्मेट को भी मंजूरी दे दी है। आईसीसी ने टी10 लीग के दूसरे सीजन को आधिकारिक मंजूरी दे दी है जिसका आयोजन 23 नवंबर से शारजाह में किया जाएगा।

क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था से मंजूरी मिलना लीग के लिये बेहद महत्वपूर्ण है जिसमें इस बार दो नयी टीमें जोड़ी गयी हैं और यह आठ टीमों के बीच खेला जाएगा। आईसीसी के एक प्रवक्ता के मुताबिक 'हां, आईसीसी ने टी10 टूर्नामेंट को मंजूरी दे दी है। आयोजकों ने किसी क्रिकेट प्रतियोगिता को मंजूरी दिये जाने संबंधी सभी शर्तों और औपचारिकताओं को पूरा किया जिसके बाद उन्हें मंजूरी मिली है। टी10 आईसीसी के एसोसिएट सदस्य अमीरात क्रिकेट बोर्ड का घरेलू फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट है। हालांकि यह पता चला है कि मंजूरी देने का मतलब यह नहीं है कि आईसीसी इसके संरक्षक या लीग या फॉर्मेट को बढ़ावा देगी। टी10 लीग के चेयरमैन शाजी उल मुल्क ने कहा, 'आईसीसी से मंजूरी मिलने से टी10 लीग के हमारे भागीदारों, हितधारकों और विशेषकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ेगा। इससे हमारे साथ यह सुनिश्चित करने के लिये अतिरिक्त जिम्मेदारी भी जुड़ गयी है कि हम वर्ष दर वर्ष इसको आगे बढ़ायें और इस प्रारूप को वैश्विक स्तर पर स्वीकार्य बनाएं।

Story first published: Wednesday, August 8, 2018, 11:48 [IST]
Other articles published on Aug 8, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+