For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बेहतर विकेटकीपर काैन है, धोनी या सरफराज, ICC ने वीडियो शेयर कर पूछा सवाल

नई दिल्ली। जब बात हो होती है कि क्रिकेट जगत में सबसे बेहतर व फुर्तीला विकेटकीपर काैन है तो फैंस की जुबां पर बिना कोई समय लिए एक ही नाम आता है। वो नाम है महेंद्र सिंह धोनी। भारतीय टीम के विकेटरीपर धोनी विकेट के पीछे सबसे छातिर खिलाड़ी माने जाते हैं। उनके जाल से निकल पाना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं रहता। उनकी तुलना भी किसी से नहीं की जा सकती लेकिन आईसीसी ने ट्विटर पर उस समय नई बहस छेड़ दी जब उन्होंने वीडियो शेयर कर पूछ लिया कि विकेटकीपिंग के मामले में काैन बेहतर है- धोनी या सरफराज।

दरअसल आईसीसी ने धोनी-सरफराज का विकेट के पीछे कैच लेते हुए एक वीडियो शेयर किया। धोनी ने विंडीज के खिलाफ कार्लोस ब्रैथवेट का 'सुपर डाइव' लगाते हुए कैच लपका। ऊधर सरफराज ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ धोनी की तरह ऐसा कैच लपका। इसी पर आईसीसी ने फैंस से पूछ लिया कि आपको किसका कैच सही लगा। इसके बाद फैंस में होड़-सी मच गई है। वह लगातार अपने पसंदीदा खिलाड़ी के सपोर्ट कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर धोनी के कैच को लेकर धमाल मचा हुआ है।

कईयों ने तो यह ट्वीट किए कि सरफराज की तुलना धोनी से बनती ही नहीं है। वहीं एक फैन ने रिप्लाई देते हुए कहा कि सरफराज ने ये कैच 2 पिज्ज़ा, 3 बर्गर और 10 पराठे खाने के बाद लिया है। बता दें कि धोनी ने यह कैच 27वें ओवर में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर लपका था। बुमराह ने शानदार गेंद डाली, बुमराह की अंदर आती गेंद को ब्रैथवेट समझ नहीं पाए और गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लिया। अंदर आती गेंद की वजह से धोनी का पूरा भार बाएं पैर पर था, लेकिन दाहिनी तरफ उड़ते हुए धोनी ने एक हाथ से शानदार कैच लिया।

फैंस के आए ऐसे कमेंट-

Story first published: Saturday, June 29, 2019, 11:59 [IST]
Other articles published on Jun 29, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+