Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हैजल ने जोरदार ढंग से मनाया सासू मां का जन्मदिन, युवी चारों खाने चित्त

गुड़गांव। अगर सब कुछ तय कार्यक्रम के हिसाब से चला तो 30 नवंबर को युवराज सिंह और हैजल कीच दोनों पति-पत्नी बन जाएंगें। दोनों की शादी का इंतजार जितना उनके परिवार को है उससे कहीं ज्यादा उनके फैंस को है।

अधिकारिक तौर पर तो हैजल को युवी की बीवी का दर्जा और उनकी मां शबनम सिंह की बहू का लेवल मिलने में अभी वक्त है लेकिन दिल से तो वो अभी से ही युवी की बीवी और शबनम सिंह की बहू बन चुकी है।

इसलिए तो हैजल ने अपनी होने वाली सास का जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाकर ना केवल युवराज को प्रभावित किया बल्कि शबनम सिंह के दिल में भी उतर गई हैं। मॉडल कम अभिनेत्री हैजल ने शबनम सिंह के बर्थडे पर जोरदार सेलिब्रेशन किया। जिसकी फोटो उन्होंने खुद सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की हैं।

होने वाली सास को लगाया केक...

फोटो शेयर करते हुए हैजल ने बेहद ही टचिंग अंदाज में शबनम सिंह के लिए मैसेज लिखा है कि..'पहले केक अटैक और फिर किस अटैक... हैप्पी बर्थडे मम्मीजी... आपको पाकर मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं। आप मेरी लाइफ में सास बनकर नहीं बल्कि मां बनकर आईं'।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+