Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

PAKvsBAN : बांग्लादेश को हराकर सम्मान के साथ घर लाैटना चाहेगा पाकिस्तान

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप 2019 का 43वां मैच पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच होने वाला है। इस मैच में पाकिस्तान जीत हासिल कर सम्मान से घर लाैटना चाहेगा क्योंकि विश्व कप सेमीफाइनल से वह इंग्लैंड की जीत से ही बाहर हो चुका है। बांग्लादेश भी बाहर ही है जिसके 8 मैचों में 7 तो पाकिस्तान के भी इतने ही मैचों में 9 अंक हैं। अगर पाकिस्तान जीतता है तो वह अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रहेगा।

क्या कहता है दोनों का इतिहास
अगर बात की जाए अबतक दोनों देशों के बीच हुए वनडे मुकाबलों की तो 36 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा 31 में, जबकि बांग्लादेश ने सिर्फ पांच में जीत का स्वाद चखा हैं। वनडे वर्ल्ड कप में दोनों देशों का आमना सामना अभी सिर्फ एक ही मैच खेला गया हैं और इस मैच को बांग्लादेश ने जीतकर इतिहास रचा था। यह एकलौता मुकाबला साल 1999 के विश्व कप में खेला गया था और इस मैच को बांग्लादेश ने 62 रन से जीता था।

{headtohead_cricket_10_5}

वहीं मैच लाॅर्ड्स में खेला जाएगा जहां कि पिच बल्लेबाजों का साथ दे सकती है। पिच कठोर व सूखी रहेगी। बीच के ओवरों में स्पिनरों को मदद मिल सकती है। वहीं माैसम साफ रहेगा। ऐसे में पूरा मैच होने की साै प्रतिशत उम्मीद है।बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान ने वनडे में कुल 98 विकेट लिए हैं, पाकिस्तान के खिलाफ दो विकेट हासिल करने के साथ ही वह इस फॉर्मेट में अपने विकेटो का शतक यानी 100 विकेट पूरे कर लेगे।

दोनों टीमें इस प्रकार हो सकती हैं-
पाकिस्तान-
तमीम इकबाल, सौम्या सरकार, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम, लिटन दास, महमदुल्लाह, मोसद्देक हुसैन, मेहदी हसन, मुशर्रफ मुर्तजा, रुबेल हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान

बांग्लादेश- फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आज़म, हारिस सोहेल, मोहम्मद हफीज, सरफराज अहमद, इमाद वसीम, शादाब खान, वहाब रियाज, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद अमीर

Story first published: Thursday, July 4, 2019, 23:37 [IST]
Other articles published on Jul 4, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+