For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC ने 2021 के प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्डस के लिये जारी किये नाॉमिनेशन, सिर्फ दो भारतीयों को मिली जगह

नई दिल्ली। साल 2021 अपने अंत के करीब पहुंच गया है जिसे समाप्त होने में 24 घंटे के आस-पास का समय ही बाकी रह गया है। खेल जगत में यह साल कोरोना वायरस से प्रभावित होने के बावजूद काफी हलचल भरा रहा, जहां पर टेस्ट चैम्पियनशिप के साथ ही टी20 विश्वकप का सफल आयोजन भी देखने को मिला। नये साल की शुरुआत के साथ ही आईसीसी हर साल क्रिकेट के हर प्रारूप में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिये कुछ पुरस्कार देता है, जिसके नॉमिनेशन की जानकारी वह साल के आखिरी हफ्ते में देता है। 2021 के लिये भी आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द ईयर की हर कैटेगरी के लिये अपने नॉमिनेशन की लिस्ट जारी कर दी है। इन नॉमिनेशन से भारतीय फैन्स ज्यादा खुश नहीं हैं क्योंकि काफी समय बाद इन पुरस्कारों में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को नहीं मिला है।

आईसीसी की ओर से जारी किये गये सालाना पुरस्कारों के नॉमिनेशन में सिर्फ दो ही खिलाड़ियों को जगह मिल सकी है। भारत की पुरुष क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर के लिये नॉमिनेट किया गया है तो वहीं पर महिला क्रिकेट की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड के लिये नॉमिनेट किया गया है।

और पढ़ें: 5 फरवरी से खेला जायेगा रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का दूसरा सीजन, 160 रिटायर्ड खिलाड़ी बनेंगे हिस्सा

आईसीसी की ओर से महिला टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिये स्मृति मंधाना के अलावा इंग्लैंड की टैमी ब्यूमॉन्ट, आयरलैंड की गैरी लुईस और इंग्लैंड की नैटली स्कीवर को नॉमिनेट किया गया है। वहीं पुरुष टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर के नॉमिनेशन में इंग्लैंड के जोस बटलर, श्रीलंका के वनिंदु हसरंगा, ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श और पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान का नाम शामिल है। मोहम्मद रिजवान इस साल अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं।

आईसीसी की ओर पुरुष वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिये बांग्लादेश के शाकिब अल हसन, पाकिस्तान के बाबर आजम, साउथ अफ्रीका के जानेमन मलान और आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग को नॉमिनेट किया गया है तो वहीं पर महिला वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर की लिस्ट में साउथ अफ्रीका की लिजेल ली, इंग्लैंड की टैमी ब्यूमॉन्ट, वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज और पाकिस्तान की फातिमा सना का नाम शामिल है।

और पढ़ें: WTC प्वाइंटस टेबल: ऐतिहासिक जीत के बाद जानें क्या है भारत का हाल, सबसे ज्यादा अंक फिर भी टॉप पर नहीं

आईसीसी की ओर पुरुष टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड के लिये इंग्लैंड के कप्तान जो रूट, भारत के हरफनमौला खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन, श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने और न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी काइल जैमिसन को नॉमिनेट किया गया है। महिला कैटेगरी में ज्यादा टेस्ट मैच नहीं खेले जाने की वजह से इस कैटेगरी का अवॉर्ड नहीं दिया जाता है। गौरतलब है कि पुरस्कारों के लिये विजेता का चयन आईसीसी का अवॉर्ड पैनल करेगा, जिसमें क्रिकेट के दिग्गज जर्नलिस्ट, प्रसारणकर्ता और आईसीसी के सीईओ ज्यॉफ एलार्डिस का नाम शामिल है।

आपको बता दें कि आईसीसी की सालाना टीम का ऐलान 17 और 18 जनवरी के बीच किया जायेगा जबकि हर प्रारूप के लिये प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार के विजेताओं का ऐलान 23 जनवरी (महिला क्रिकेट) और 24 जनवरी (पुरुष क्रिकेट) को किया जायेगा। स्पिरिट ऑफ क्रिकेट और अंपायर को लेकर दिये जाने वाले पुरस्कार भी 24 जनवरी को ही घोषित किये जायेंगे।

Story first published: Thursday, December 30, 2021, 22:31 [IST]
Other articles published on Dec 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+