-Staff
मेलबर्न, 23 मईः भारतीय क्रिकेट टीम के पिछले आस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भले ही मेजबान खिलाड़ियों को खराब व्यवहार के कारण आलोचना का सामना करना पड़ा हो लेकिन उनके कप्तान रिकी पोंटिंग ने साफ किया है कि वेस्ट इंडीज के साथ आगामी श्रृंखला में उनके पुराने तेवर बरकरार रहेंगे।
गौरतलब है कि भारत के खिलाफ विवादास्पद सिडनी टेस्ट के बाद आस्ट्रेलियाई टीम की चौतरफा आलोचना हुई थी और उनकी खेल भावना पर भी सवाल उठाए गए थे। मैच के बाद भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि सिडनी में एक ही टीम खेल भावना के साथ खेल रही थी।
इन सारी बातों से बेपरवाह पोटिंग ने समाचार पत्र 'सिडनी मॉर्निग हेराल्ड' से कहा, "हमें पता है कि हमें कैसे खेलना है। हमने पिछले साल भी वैसा ही खेला जैसा हम हमेशा खेलते हैं।" पोंटिंग ने कहा, "मुझे लगता है कि पिछले साल लोगों ने छोटी-छोटी बातों पर बेवजह विवाद खड़ा कर दिया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Friday, May 23, 2008, 14:07 [IST]
Other articles published on
May 23, 2008