
आईसीसी की टेस्ट टीम-
एक तरफ, विश्व कप 2019 के दौरान स्टीव स्मिथ के लिए कोहली के बर्ताव को शानदार पलों में शुमार करते हुए आईसीसी ने कोहली को खेल भावना का अवॉर्ड दिया है। इतना हीं नहीं कोहली को आईसीसी की टेस्ट और वनडे टीम का कप्तान भी चुना गया है। इसके अलावा, कोहली, स्टोक्स और मिशेल स्टार्क के अलावा एकमात्र अन्य क्रिकेटर हैं, जिन्हें दोनों टीमों में चुना गया है। आइए देखते हैं कि आईसीसी की टेस्ट टीम किस प्रकार है-

मयंक अग्रवाल ने भी बनाई जगह
इस टीम में विराट कोहली को कमान सौंपी गई है। बता दे कोहली की कप्तानी में भारत पिछले साल एक ही टेस्ट नहीं हारा और विश्व कप के बाद से तो उन्होंने अपने सभी टेस्ट लाइन से जीते हैं। टीम में ओपनिंग जोड़ी की कमान मयंक अग्रवाल और टॉम लॉथम को सौंपी गई है। जबकि नंबर तीन पर नई सनसनी मार्नश लाबुसेन हैं। कोहली चौथे नंबर पर हैं। कोहली के सबसे बड़े टेस्ट प्रतिद्वंदी स्टीव स्मिथ को अगला स्थान दिया गया है। स्मिथ पांचवें नंबर पर है।
ICC Awards में छाए रोहित-कोहली, सबसे बड़ी बाजी लगी बेन स्टोक्स के हाथ

पैट कमिंस की अगुवाई में पेस अटैक
बेन स्टोक्स को छठा नंबर दिया गया है और न्यूजीलैंड के बीजे वाटलिंग को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं गेंदबाजी में पैट कमिंस तेज गेंदबाजी की अगुवाई कर रहे हैं। उनके हमवतन मिशेल स्टार्क जोड़ीदार की भूमिका में होंगे जबकि तीसरे पेसर की भूमिका में न्यूजीलैंड के नील वेगनर होंगे। वहीं टीम में एकमात्र स्पिनर के तौर पर नाथन लियोन को जगह दी गई है।
पूरी टीम इस प्रकार है-
ICC टेस्ट टीम ऑफ द ईयर 2019: मयंक अग्रवाल, टॉम लाथम, मारनस लाबुस्चगने, विराट कोहली (c), स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स, बीजे वाटलिंग (wk), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नील वैगनर, नाथन लियोन


Click it and Unblock the Notifications
