For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC ने जारी की दशक की बेस्ट वनडे और टी20 टीम, धोनी को मिली कमान, देखें प्लेइंग 11

ICC Awards of Decade : MS Dhoni becomes captain of T20I Team of the Decade| वनइंडिया हिंदी

ICC Awards ICC Picks best T20 and ODI team of Decade: नई दिल्ली। साल 2020 का अंत होने के कुछ दिन पहले ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने दशक की बेस्ट टी20 और वनडे टीम की लिस्ट को जारी किया। इस लिस्ट में आईसीसी (ICC) ने भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी (MS Dhoni) (MS Dhoni) को अपनी वनडे और टी20 टीम में जगह देने के साथ ही बड़ा सम्मान भी दिया। आईसीसी (ICC) ने भारतीय टीम को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों बड़ी ट्रॉफी को जिताने वाले कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) को दशक की बेस्ट वनडे और टी20 टीम का कप्तान बनाया।

आईसीसी (ICC) की ओर से जारी की गई दशक की बेस्ट टी20 टीम में धोनी (MS Dhoni) समेत 4 भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है तो वहीं पर दशक की बेस्ट वनडे टीम में 3 भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी गई है।

और पढ़ें: ICC Awards: आईसीसी ने कोहली को चुना दशक का बेस्ट खिलाड़ी, मिला खास सम्मान

आईसीसी (ICC) की बेस्ट टी20 टीम की बात करें तो एमएस धोनी (MS Dhoni) के अलावा विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को जगह दी गई है। वहीं बेस्ट वनडे टीम की बात करें तो रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम भी इस टीम में शामिल है।

आईसीसी (ICC) ने दशक की बेस्ट टी20 टीम में भारतीय खिलाड़ियों के अलावा क्रिस गेल, एरॉन फिंच, एबी डिविलियर्स और ग्लेन मैक्सवेल को शामिल किया। वहीं गेंदबाजी में कायरन पोलार्ड, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा को भी इस टीम में जगह दी गई है। वहीं आईसीसी (ICC) ने अपनी वनडे टीम में डेविड वॉर्नर, एबी डिविलियर्स, शाकिब अल हसन, बेन स्टोक्स, मिशेल स्टार्क, ट्रेंट बोल्ट, इमरान ताहिर और लसिथ मलिंगा को जगह दी गई है।

और पढ़ें: NZ vs PAK: पाकिस्तानी टीम को लगा एक और बड़ा झटका, अब टेस्ट सीरीज से बाहर हुए इमाम उल हक

ICC Men's ODI Team of the Decade: रोहित शर्मा, डेविड वॉर्नर, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, शाकिब अल हसन, एमएस धोनी (MS Dhoni), बेन स्‍टोक्‍स, मिचेल स्‍टार्क, ट्रेंट बोल्‍ट, इमरान ताहिर और लसिथ मलिंगा।

ICC Men's T20I Team of the Decade: रोहित शर्मा, क्रिस गेल, एरोन फिंच, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, ग्‍लेन मैक्‍सवेल, एमएस धोनी (MS Dhoni), कायरन पोलार्ड, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा।

Story first published: Sunday, December 27, 2020, 18:31 [IST]
Other articles published on Dec 27, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+