ICC 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर' आर अश्विन के बारे में कुछ खास बातें

नई दिल्ली। आज भारत के लिए काफी गौरव की बात है क्योंकि उसके फिरकी गेंदबाज आर अश्विन को आईसीसी ने क्रिकेटर ऑफ द ईयर खिताब से नवाजा है। आर अश्विन ने इस बार केवल अपने बॉल से ही नहीं बल्कि अपनी बैटिंग से भी लोगों को खासा प्रभावित किया है।

आईये जानते हैं भारत के इस स्मार्ट-डैशिंग प्लेयर के बारे में खास बातें...

  • आर अश्विन का पूरा नाम रविचंद्रन अश्विन है।
  • 7 सितम्बर 1986 में तमिलनाडु के चेन्नई में जन्में अश्विन का निक नेम 'ऐश' है।
  • 6 फ़ुट 2 इंच लंबे अश्विन ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बावजूद क्रिकेट में अपना करियर चुना।
  • अश्विन ने इस साल 8 टेस्ट मैच खेले और 15.39 के औसत से 48 विकेट लिए तो वहीं वनडे में उन्होंने 3 मैचों में 47.66 के औसत से 3 विकेट लिए, यही नहीं उन्होंंने इसके अलावा, टी-20 फॉर्मेट में 25 विकेट अपने नाम किए।
20 रन से भी कम औसत से 31 विकेट लिए

20 रन से भी कम औसत से 31 विकेट लिए

ऑफ ब्रेक स्पिन गेंदबाजी करने वाले आश्विन ने 2006-07 में तमिलनाडु की ओर से खेलते हुए 20 रन से भी कम औसत से 31 विकेट लिए लेकिन इसी सीजन में कलाई की चोट के चलते अश्विन यह प्रदर्शन जारी रखने में नाकाम रहे।

 आईपीएल के जरिए शानदार वापसी

आईपीएल के जरिए शानदार वापसी

2008 में आश्विन ने आईपीएल के जरिए शानदार वापसी की। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से इस स्पिनर ने बढि़या प्रदर्शन किया और तमिलनाडु की ओर से भी आश्विन ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया।

टीम इंडिया की ओर से खेलने का मौका

टीम इंडिया की ओर से खेलने का मौका

2010 की शुरुआत में अश्विन को टीम इंडिया की ओर से खेलने का मौका मिला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी ने भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना है

दुनिया के नंबर एक गेंदबाज

दुनिया के नंबर एक गेंदबाज

रविचंद्रन अश्विन गेंदबाजों के आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक गेंदबाज हैं। वह आईसीसी की ऑलराउंडरर्स रैकिंग में भी टॉप पर हैं।

ICC 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर' आर अश्विन

ICC 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर' आर अश्विन

अश्विन ने इस साल भारत की ओर से 12 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 72 विकेट लिए हैं, इसी साल उन्होंने बल्ले से भी कमाल दिखाया है। उन्होंने भारत की ओर से दो शतकों समेत 612 रन बनाए हैं।

Story first published: Thursday, December 22, 2016, 16:35 [IST]
Other articles published on Dec 22, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+