For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हार के बाद कोहली के लिए आई खुश करने वाली खबर, बने आईसीसी क्रिकटर ऑफ द इयर

ICC Awards : Virat Kohli wins Cricketer of the Year award | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के हाथों दूसरे टेस्ट मैच में करारी हार के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए खुश कर देने वाली खबर आई है। जी हां, दरअसल आईसीसी ने 2017 के लिए पुरुष खिलाड़ियों के अवॉर्ड की घोषणा की है जिसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली को आईसीसी क्रिकटर ऑफ द इयर चुना गया है। भारतीय कप्तान विराट कोहली को आईसीसी के ओर से 'सर गारफील्ड सोबर्स ट्राफी' से सम्मानित किया गया है। कप्तान कोहली को यह सम्मान क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में उनके जबरदस्त प्रदर्शन को देखते हुए दिया गया है। कोहली को ये सम्मान 21 सितम्बर 2016 से दिसम्बर 2017 के बीच खेले गए मैच और उनके प्रदर्शन के आधार पर दिया गया है।

बता दें कि कप्तान कोहली ने इस बीच 2,203 टेस्ट रन बनाए हैं जिनमें 8 शतक है। एक दिवसीय मैच की बात करें तो कोहली ने 1,818 रन बनाए हैं। कोहली को उनके खेल के आधार पर यह बड़ा सम्मान आईसीसी की ओर से दिया गया है। बता दें कि कोहली को 2017 का 'वनडे प्लेयर ऑफ द इयर' चुना गया है। साथ ही साल 2017 में टीम इंडिया के प्रदर्शन को देखते हुए विराट कोहली को आईसीसी टेस्ट और वनडे टीम का कप्तान भी चुना गया।

कोहली के अलावा ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ को टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 पर कायम इस बल्लेबाज ने साल 2017 में 16 टेस्ट में 78.12 के धमाकेदार औसत से 1875 रन बनाए, जिस दौरान उन्होंने 8 शतक और 5 अर्धशतक लगाए।

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली को आईसीसी इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया।

Story first published: Thursday, January 18, 2018, 12:10 [IST]
Other articles published on Jan 18, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+